Menu
कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  पापमोचनी एकादशी पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में सोमाणी परिवार ने पशु-पक्षियों के लिए की सेवा  |  पापमोचनी एकादशी पर कोटासर श्री करणी गौशाला में कटक प्रवासी उपाध्याय परिवार ने की गौसेवा  |  छात्रवास में दानदाताओं ने की ई लाइब्रेरी, सोलर इन्वेंटर, दौड़ ट्रेक, छत मरम्मत, स्कॉलरशिप की घोषणाएं,कुश्ती प्रतियोगिता के पोस्टर का हुआ विमोचन  |  वार्ड नंबर 24 में नालियां जाम वार्डवासी परेशान नहीं हो सुनवाई  | 

छात्रवास में दानदाताओं ने की ई लाइब्रेरी, सोलर इन्वेंटर, दौड़ ट्रेक, छत मरम्मत, स्कॉलरशिप की घोषणाएं,कुश्ती प्रतियोगिता के पोस्टर का हुआ विमोचन

Post BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ 14 मार्च 2026

महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में सुशील सेरडिया ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया, जिस पर चर्चा की गई ।

बैठक में प्रस्ताव घोषणाएं

  1. कुश्ती प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन– 2 अप्रेल को स्व. विजयपालसिह जी पहलवान की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन उपस्थित समाज के गणमान्यजनों द्वारा किया गया । बैठक में कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई ।
  2. ई लाइब्रेरी की घोषणा3.51 लाख रुपये लागत से स्व. बन्नारामजी पुत्र गंगारामजी ज्याणी लिखमादेसर की स्मृति में सुपुत्र मोतीराम, प्रभुराम, हड़मानाराम, अमीलाल, दुलाराम ज्याणी द्वारा निर्मित ई लाइब्रेरी की घोषणा ।
  3. सोलर इन्वेंटर मुलाराम भादू इन्दपालसर गुसांईसर द्वारा बालिका छात्रावास में 5 मेगा वाट का सोलर इन्वेंटर लगाने की घोषणा ।
  4. दौड़ ट्रैक जगदीश प्रसाद ज्याणी लिखमादेसर व बजरंगलाल भाम्भू मोमासर द्वारा 250मीटर का दौड़ ट्रेक बनाने की घोषणा ।
  5. स्कॉलरशिप  मुलाराम भादू द्वारा 1 बालिका को स्कॉलरशिप देने की घोषणा ।
  6. छत मरम्मत  जगदीश प्रसाद ज्याणी लिखमादेसर व बजरंगलाल भाम्भू मोमासर द्वारा MDS छात्रावास की 10 हजार वर्गफुट छत मरम्मत की घोषणा ।

बैठक में समाजहितकारी मुद्दों पर चर्चा की गई ।
बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कुश्ती प्रतियोगिता में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की ।

बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, मोडाराम तरड़, कोडाराम भादू, मास्टर प्रभुराम बाना, ताजाराम गोदारा, रेवन्तराम चौधरी, भंवरलाल खिलेरी, कन्हैयालाल जाखड़, सहिराम सायच, जगदीश ज्याणी, सहिराम आर्य, रामप्रताप ज्याणी, रामलाल जाखड़, गोपाल खिलेरी, केशराराम कड़वासरा, राजपाल गोदारा, हरिराम सहू, रामनिवास भुंवाल, श्योपत डेलू, विकास गोदारा, रामनिवास,अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे । श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब