Menu
कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  पापमोचनी एकादशी पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में सोमाणी परिवार ने पशु-पक्षियों के लिए की सेवा  |  पापमोचनी एकादशी पर कोटासर श्री करणी गौशाला में कटक प्रवासी उपाध्याय परिवार ने की गौसेवा  |  छात्रवास में दानदाताओं ने की ई लाइब्रेरी, सोलर इन्वेंटर, दौड़ ट्रेक, छत मरम्मत, स्कॉलरशिप की घोषणाएं,कुश्ती प्रतियोगिता के पोस्टर का हुआ विमोचन  |  वार्ड नंबर 24 में नालियां जाम वार्डवासी परेशान नहीं हो सुनवाई  | 

पापमोचनी एकादशी पर कोटासर श्री करणी गौशाला में कटक प्रवासी उपाध्याय परिवार ने की गौसेवा

Post BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 मार्च 2026

आज गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में आजव पापमोचनी एकादशी पर  दानदाताओं ने गौ सेवा कर पुण्य अर्जित किया। कटक प्रवासी उपाध्याय परिवार की शीतल, युवराज, माधव हर्षिता उपाध्याय देशनोक ने गौशाला भ्रमण कर गौ वंश को मुंगचुरी का भंडारा समर्पित किया इस अवसर पर दुलचासर निवासी पंडित ओमप्रकाश जाजड़ा भी मौजूद रहे। वहीं चेन्नई प्रवासी श्याम सुंदर सुथार दुलचासर ने पक्षियों के लिए एक क्विंटल ज्वार का चुग्गा समर्पित किया। वहीं चेन्नई प्रवासी हनुमान लेखराव सुथार निवासी काकड़ा ने गौ माताओं को गुड़ खिलाकर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। आज एकादशी पर्व पर ग्राम वासियों ने भी गौ माताओं को गुड़ खिलाकर सुख समृद्धि की कामना की। गौशाला कमेटी द्वारा गौशाला भ्रमण हेतु पधारे सभी दानदाताओं को गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर दुप्पटा  पहनाकर सम्मान किया तथा गौसेवा करने पर आभार  जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब