श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 मार्च 2026
समग्र जैन समाज की की संस्था जीतो द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 का आयोजन आगामी 9 अप्रैल को विश्व भर में आयोजित किया जा रहा है इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु सामूहिक रूप से नमस्कार महामंत्र का जाप करेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 1 मार्च 2026 को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के कार्यक्रम में नवकार महामंत्र संदेश रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
यह रथ पूरे राजस्थान में भ्रमण कर 9 अप्रैल को होने वाले सामूहिक नवकार महामंत्र जप का संदेश जन-जन तक पहुँचा रहा है।इसी क्रम में यह नवकार महामंत्र संदेश रथ मंगलवार 17 मार्च की सुबह 9:00 बजे मोमासर स्थित तेरापंथ भवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम मे सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट से राजेश रोहिल्ला अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती,ओम प्रकाश बाफना, पवन बोथरा, महेंद्र संचेती,ओम प्रकाश नाई,मदन शर्मा वीरेंद्र सिंह राजपुरोहित व विद्यार्थियों सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने 9 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का संकल्प लिया






