श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 मार्च 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में बुधवार को अमावस्या के पावन अवसर पर गौशाला के मुख्य प्रांगण में हवन अनुष्ठान एवं गोपूजन का आयोजन किया गया। पंडित पुनम जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न करवाया। हवन अनुष्ठान में यजमान के रूप में श्याम सुंदर मूंधड़ा सपत्नीक, शिवरतन मोहता सपत्नीक भागीरथ महिया सपत्नीक सभी ने घी खोपरो की आहुतियां दी। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि नेहा, शकुंतला मोहता प्रवासी मुंबई ने गौशाला को पौष्टिक आहार खल मूंग तथा गुड़ का पावन भंडारा करवा भोग लगवाया और ₹ 2100/- की पावन राशि भी समर्पित की है। वहीं धनराज महिया ने एक झाल तुड़ी समर्पित की है। पन्ने सिंह पड़िहार, बजरंग लाल सुथार, मुरलीधर मुंधड़ा, बाबूलाल मुंधड़ा, ने गुड़ का भोग लगाया, नथुराम सुथार ने एक बोरी बिनोला खल एक बोरी मूंग चूरी समर्पित की गौशाला कमेटी ने दानदाताओ आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।







