श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 मार्च 2026
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान के निर्देशानुसार गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में “राजस्थान दिवस सप्ताह” के तहत दिनांक 15 से 19 मार्च 2026 तक विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भाषण, निबंध, चित्रकारी व प्रश्नोतरी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य महावीर नाथ ने विद्यार्थियों को राजस्थान के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति से अवगत करावाया। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती राजश्री स्वामी ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत हुआ रैली का आयोजन
वहीं महाविद्यालय में गुरुवार को नई किरण नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति के लिए रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के द्वारा विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने के लिए समाज को प्रेरित किया। रैली में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को खोखला कर देता है, इसलिए युवा वर्ग को इससे बचना होगा।
कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय स्टाफ सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।






