Menu
माहेश्वरी महिला मंडल में आयोजित किया गणगौर उत्सव, निभाई शादी की सभी रस्में जमकर उठाया लुफ्त देखें फ़ोटो सहित खबर  |  राजकीय महाविद्यालय में राजस्थान दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विजेताओं को किया पुरस्कृत,नशा मुक्ति अभियान के तहत निकाली जागरूक रैली  |  विकास अधिकारियों द्वारा विरोध पदोन्नति नहीं तो काम नहीं’ आंदोलन का ऐलान, 8 अप्रैल को CM आवास घेराव  |  कोटासर की करणी गौशाला में नौ गौ सखाओं नेवेदलक्षणा गौ माताओं के लिए नौ दिवसीय गौसेवा भंडारा का लिया संकल्प, गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

माहेश्वरी महिला मंडल में आयोजित किया गणगौर उत्सव, निभाई शादी की सभी रस्में जमकर उठाया लुफ्त देखें फ़ोटो सहित खबर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 मार्च 2026

माहेश्वरी महिला मंडल नोखा ने बुधवार को महेश्वरी भवन में गणगौर महोत्सव का  कार्यक्रम आयोजित किया। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी तोषनीवाल ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना के साथ  दीप प्रज्वलित कर हुई। इस अवसर पर आशकरण ,सुरेश झंवर, युवा संगठन के अध्यक्ष केशव करवा, उमाशंकर मल, लालचंद राठी, नारायण लोहिया, श्याम सुंदर भट्टाड, दिनेश झंवर, अरविंद झंवर, संरक्षक उर्मिला तापड़िया राधामनी चितलंगी उपस्थित रही। शादी पर की  जाने वाली सभी रस्में निभाई गई। कुमकुम का कार्यक्रम उर्मिला सोनू प्रीती झंवर एंड पार्टी वहीं  हल्दी की रस्म करवा एंड पार्टी ने बहुत ही शानदार नृत्य कर धूमधाम से आयोजित किया। मेहंदी की रस्म में  आशा लोहिया, सुनैना मंत्री पार्टी, मायरा  में क्वीन एंड राठी ग्रुप ,संगीत संध्या में संतोष, वंदना, ललिता ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान  बारात में सुषमा बजाज, सुरभि सोमानी, द्वारा गवर ईश्वर की संजीव झांकी सजाई गई। कार्यक्रम का  मंच संचालन तनीषा मालानी द्वारा किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें  सास बहू कंपटीशन में किरण डागा, करिश्मा डागा प्रथम सोनू मालानी, तनीषा मालानी ने  द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  गणेश वन्दना वंदना राठी द्वारा की गई  एक मिनट गेम में अनु राठी, कोमल परतानी, प्रथम स्थान पर रही। ग्रुप डांस में अनु राठी, कोमल परतानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। समाज में बिगड़ते सास बहू के रिश्ते को लेकर  नाटिका के रूप में उर्मिला तापड़िया, सुमन तापड़िया, सविता करवा, निधि करवा ने प्रस्तुतियां दी।सचिव शांति  मूंधड़ा ने पधारे हुए सभी  अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष सुनीता बाहेती, कोषाध्यक्ष मनीषा राठी, व महिला मंडल की नीतू लाहोटी विजेता लाहोटी, पिंकी सोनी, सरिता झंवर, सरिता चांडक, सरिता तापड़िया, जिलाध्यक्ष प्रिया राठी, सरोज राठी, सुषमा बजाज, श्वेता झंवर, किरण झंवर, अनु राठी सहित अनेक महिलाओं ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली।  निर्णायक मंडल की भूमिका  दुर्गा राठी, छवि लुणावत, शिवानी ने निभाई।  गवर की खोल भराई का कार्यक्रम भी आयेजित हुआ। वहीं पूर्व अध्यक्ष राधा मणी चितलंगी, द्वारा समाज की गणगौर को नई पोशाक भेंट की गई। महिला मंडल ने तीज पर  कृष्ण मंदिर से निकलने वाली गणगौर सवारी में  ज्यादा से ज्यादा संख्या में  भाग लेने की अपील की। बजरंग लाल सोमानी ने  ईशर गणगौर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभाओं को  स्मृति चिन्ह भेंट किया।  इस अवसर पर देश की धरोहर गीता जी की पुस्तक सभी मातृशक्ति को भेंट की गई। कार्यक्रम में मातृशक्ति का स्वागत शीतल पेयजल से किया। अंत के सभी ने विभिन्न खाने के व्यंजन का लुफ्त उठाया।  कार्यक्रम में सभी मातृशक्ति उत्सुकत नजर आई।  महिला मंडल के सभी  कार्य व पानी की  व्यवस्था दिनेश झंवर द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब