Menu
नजर आया चांद, कल होगी ईद, मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल  |  कोटासर की करणी गौशाला में नवरात्रि के दूसरे दिन बजरंगलाल सुथार ने वेदलक्षणा गौमाताओं को लगाया भोग  |  NSS स्वयंसेवकों ने किया पुलिस थाना परिसर का भ्रमण जानी कानून प्रक्रिया  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  पूनरासर मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर भव्य कार्यशाला का आयोजन विधायक ने किया शिलापूजन  | 

NSS स्वयंसेवकों ने किया पुलिस थाना परिसर का भ्रमण जानी कानून प्रक्रिया

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 मार्च 2026

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण,डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम,जल संरक्षण जागरुकता,स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त अभियान,सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेकों गतिविधियां शामिल थी कार्यक्रम अधिकारी मदन कड़वासरा ने बताया कि शुक्रवार को विशेष शिविर के अंतिम दिन NSS छात्रों ने पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ का भ्रमणकर कानून प्रक्रिया को समझा पुलिस थानासहायक पुलिस उप निरीक्षक भगवान राम ने छात्रों को साइबर अपराध व कानून की जानकारियां दी तथा छात्रों से समाज को अपराध मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की| पुलिस थाने के मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार ने छात्रों को थाने के रिकॉर्ड रूम व मालखाने की कार्य प्रणाली को समझाया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने गोद ली हुई कालू बास बस्ती के मोक्षधाम में श्रमदान किया गया | अंतिम सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर विशेष शिविर का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब