श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 मार्च 2026
गणगौर के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत आडसर में सार्वजनिक गणगौर चौक का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

उद्घाटन समारोह में सरपंच प्रतिनिधि शिव भगवान जोशी, उप सरपंच गजूसिंह राजपुरोहित सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोहन सिंह राजपुरोहित, किस्तुराराम नैन, फुसनाथ, रामकुमार स्वामी, सावरमल व्यास, मूलाराम नायक, गिरधारी व्यास, किशन नाई, गंगाधर शर्मा, सुखाराम लखारा, मामराज थोरी, रामचंद्र पुजारी, रमेश माहिया, मांगीलाल सोनी, राधाकृष्ण व्यास, गोविंदराम नायक, अशोक व्यास, मोडाराम जाट, रूघाराम जाट, सतनारायण व्यास, केवलचंद नायक, मांगीलाल जाट, रेखाराम, लाखाराम, शिवप्रसाद स्वामी, ओमप्रकाश व्यास, सुखाराम नायक, ओमप्रकाश नायक, दाताराम नायक, केसाराराम नायक, रामलाल कुमार, श्यामसुंदर स्वामी, भैराराम व्यास व पूसाराम पुजारी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक गणगौर चौक बनने से गांव में पारंपरिक पर्वों का आयोजन और अधिक भव्य तरीके से किया जा सकेगा। यह चौक आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।






