Menu
सातलेरा बिग्गा में निकली गणगौर की सवारी,गणगौर का भरा मगरिया कन्याओं सहित महिलाओं ने खुशहाली की कामना  |  आडसर में गणगौर परंपरा को मिला नया मंच सार्वजनिक गणगौर चौक का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों में उत्साह, देखें फ़ोटो  |  कोटासर की करणी गौशाला में नवरात्रि के तीसरे दिन हनुमान प्रसाद सुथार ने वेदलक्षणा गौमाताओं को लगाया भोग  |  शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती: राजस्थान’ विषयक संगोष्ठी 29 को संस्कृति भवन में होगा आयोजन। प्रदेश के अनेक विद्वान होंगे सम्भागी।  |  छात्रों की सुरक्षा अब हाई-टेक हाथों में: ललिता शर्मा बनीं इको भारत के स्मार्ट कैंपस मुहिम की सीईओ  | 

सातलेरा बिग्गा में निकली गणगौर की सवारी,गणगौर का भरा मगरिया कन्याओं सहित महिलाओं ने खुशहाली की कामना

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21मार्च 2026

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में गणगौर उत्सव पूरे परवान पर नजर आया ।गणगौर पर्व पर आज कई धार्मिक आयोजन हुए।पंद्रह दिन गणगौर पूजन के बाद आज गणगौर को विदा किया गया।गणगौर पूजन पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।घरों में ढोकले बनाकर गणगौर को प्रसाद का भोग लगाया गया।कन्याओं सहित महिलाओं ने श्रृंगार से सजधज कर गणगौर का पूजन कर अच्छे वर एवं सुख समृद्धि की कामना की ।कई घरों में गणगौर के अजूणे का आयोजन हुआ।शाम को शाही सवारी के साथ गणगौर की सवारी निकली ।कन्याओं सहित महिलाओं ने गणगौर के आगे नृत्य कर रिझाया ।श्री डूंगरगढ़ के गांव सातलेरा बिग्गा में गणगौर की भव्य सवारी आज शाम को ठाकुर जी मंदिर से गाजेबाजे के साथ निकली ।दोनों गांवों में गणगौर का मगरिया (मेला ) भरा।सातलेरा में ठाकुर जी मंदिर से रवाना होकर गणगौर की भव्य सवारी गांव के वीर बिग्गाजी स्टेडियम स्थित परंपरागत कुएं पर पहुंची जहां ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से ढोकले का भोग लगाया गया।पंडित सत्यनारायण तावनियां के सानिध्य में ग्रामीणों ने गणगौर ईशर के फेरे की रस्म पूरी कर सुख समृद्धि की कामना की ।उसके पश्चात गणगौर को अजूणे वाले घरों में ले जाया गया जहां महिलाओं कन्याओं सहित ग्रामीणों ने नृत्य कर सुख समृद्धि की कामना के साथ अगले वर्ष जल्दी आने की कामना के साथ विदा किया।

श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में निकली गणगौर की भव्य सवारी के आगे नृत्य करते ग्रामीण गणगौर का भरा मगरिया मेला।फोटो बनवारी लाल ज़वरियाँ बिग्गा
श्रीडूंगरगढ़ के गांव सातलेरा में निकली गणगौर ईशर की शाही सवारी ।पंडित सत्यनारायण तावनियां के सानिध्य मे फेरो की रस्म अदा करते हुए ग्रामीण ।फोटो गौरी शंकर तावनियां सातलेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब