श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 मार्च 2026
दिल्ली प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की शनिवार को एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के सातवें सत्र (2026 – 2029) के नई कार्यकारणी को लेकर चुनाव निर्वाचन पर्यवेक्षक निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी एंव चुनाव अधिकारी प्रदेश परामर्श सदस्य सरोज गरगड़ के मार्गदर्शन व निर्देशन में संपन्न हुए।
जिसमें लक्ष्मी बाहेती को निर्विरोध अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। प्रभा जाजू को सचिव, सुनीता झंवर को कोषाध्यक्ष, वंदना समदानी को संगठन मंत्री का सौंपा गया।
इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किरण लड्ढा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तरांचल मंजू मांधना, राष्ट्रीय सह प्रभारी उर्वशी साबू, राजश्री मोहता, प्रभा जाजू, ऊषा मोहता कार्यसमिति आशा, रान्धेड,वीना काबरा, प्रदेश अध्यक्ष श्यामा भांगड़िया, पूर्व अध्यक्ष उमा झंवर सहित 93 सम्मानित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी चयन प्रक्रिया बड़े ही शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में सर्वसम्मति से संपन्न हुई।





