श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 मार्च 2026
सड़क सुधार संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एमडीआर सड़क (298) को टेऊ सूडसर गांव से बाईपास निकाले करने की मांग की। कोडाराम भादू ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश यादव को सौंपे के ज्ञापन में बताया गया है कि टेऊ सूडसर दोनों प्राचीन गांव है।जनसंख्या अधिक होने के कारण दोनो गांवो की बसावट कन्जेस्टेड है। तथा गलियां संकड़ी है। यदि गांव के बीच में से सङक निकली जाती है, तो लोगों के घर टूटने की प्रबल संभावना है। जिससे जन- आक्रोश उत्पन्न होने की पूरी-पूरी संभावना है। इसी के साथ इस सड़क पर बड़ी गाड़ियां और तीव्र गति से चलने वाली गाड़ियो का आवागमन होगा। जिससे गांव में दुर्घटना की आशंका हर समय बनी रहेगी। आगामी समय को देखते हुए क्षेत्र के भावी विकास की दृष्टि से इस सङक को गांव के बाहर से निकला जाना अति आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सड़क को गांव के पास रेलवे के फाटक संख्या 337 वह सूडसर के रेलवे फाटक संख्या 338 अंडर ब्रिज के पास से होकर गांव के बाईपास निकल जाए। तथा आगे सरकारी भूमि में ले जाकर मिला दिया जाए तो यह जनहित में रहेगा । प्रतिनिधि मंडल में कोडाराम भादू,टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, जगदीश स्वामी व शेखर रेगर शामिल रहे।





