Menu
25 मार्च 2026,बुधवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  कोटासर की करणी गौशाला में नवरात्रि के छ्ठे दिन नीरज सिंह ने वेदलक्षणा गौमाताओं को लगाया भोग  |  प्रवासी नागरिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणगौर का पर्व, निभाई शादी की सारी रस्में, महिलाएं हुई भावुक देखें येलहंका न्यू टाउन (बेंगलुरु) से विशेष फोटो  सहित खबर  |  बेमौसम बारिश से किसानों को हुआ भारी नुकसान: मुआवजे की मांग, कांग्रेस देहात अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  | 

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले अपना परिणाम चेक

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 मार्च 2026

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जयपुर में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को इंताजर भी रिजल्ट जारी होने के साथ ही खत्म हो गया है। वर्ष 2026 में राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पूरे राज्य में कुल 10,68,078 छात्र पंजीकृत थे। ये परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in और http://rajresults.nic.in

 पर परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंब व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

साल 2025 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का कुल परिणाम 93.60% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% और लड़कियों का 94.08% रहा, जिसमें लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम 28 मई 2025 को घोषित किए गए थे, जिसमें 5 लाख से अधिक छात्र फर्स्ट डिवीजन से उत्तीर्ण हुए।

2024 में RBSE की कक्षा 10 के परिणामों पर नज़र डालें तो 93.03 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इससे पहले, 2023 में कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.49 प्रतिशत था, जबकि 2022 में यह 82.89 प्रतिशत था। 2021, 2020, 2019 और 2018 में उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 प्रतिशत, 80.63 प्रतिशत, 79.9 प्रतिशत और 79.81 प्रतिशत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब