Menu
गौरक्षक वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला, 30 मार्च को तैयारियां जोरों पर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  25 मार्च 2026,बुधवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  कोटासर की करणी गौशाला में नवरात्रि के छ्ठे दिन नीरज सिंह ने वेदलक्षणा गौमाताओं को लगाया भोग  |  प्रवासी नागरिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणगौर का पर्व, निभाई शादी की सारी रस्में, महिलाएं हुई भावुक देखें येलहंका न्यू टाउन (बेंगलुरु) से विशेष फोटो  सहित खबर  | 

गौरक्षक वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला, 30 मार्च को तैयारियां जोरों पर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 मार्च 2026

क्षेत्र के गांव बिग्गा- सातलेरा से करीब 2 किमी दूर रोही क्षेत्र स्थित जाखड़ समाज के कुलदेवता गौ रक्षक वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्यपीठ धड़ देवली धाम पर चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी व त्रयोदशी को लगने वाला दो दिवसीय मेला 30 मार्च से शुरू होगा। मेले को लेकर धाम पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

मंदिर कमेटी के मांगीलाल जाखड़ ने बताया कि 30 मार्च की रात को विशाल भव्य जागरण होगा। इसमें भजन गायिका अर्चना देवी बांगड़वा सहित अन्य ख्याति प्राप्त कलाकार वीर बिग्गाजी महाराज के भजन व कथा की प्रस्तुति देंगे।

दो दिवसीय मेले में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र व गुजरात के साथ जोधपुर, पाली, बाड़मेर, नागौर और मारवाड़ सहित देश ले कोने- कोने  से हजारों श्रद्धालुओं के पहुचेंगे।

धाम पर वर्ष में दो बार असोज शुक्ल पक्ष और चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी को मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर यहां धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

इसी तरह वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम, रीडी में भी 30 मार्च को जागरण और 31 मार्च को मेला भरेगा। यहाँ भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। दोनों ही स्थानों पर तैयारियां जोरों पर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब