श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 मार्च 2026
कोटासर श्री करणी गौशाला रेड़ी के जोशी परिवार ने की गौ सेवा
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला जुड़े भामाशाह परम गौ भक्त रोहित कुमार जोशी सुपुत्र मोहनलाल जोशी निवासी रेड़ी तहसील तारानगर जिला चूरू ने 5100रू की पावन राशि समर्पित कर गौशाला की गौ माताओं को लापसी का विशाल भंडारा खल, गुड़, मुंग चूरी का पावन भोग लगाकर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। भामाशाह परिवार ने आराध्या देवी मां शक्ति दादी मंदिर में पूजा अर्चना की। भामाशाह परिवार ने गौशाला में पधार कर गौ सेवा का संकल्प पूरा किया साथ में पधारे परम गौ भक्त गोविंद प्रसाद जोशी पुत्र संत राम जोशी रेडी ने गौ सेवार्थ 1100रू की राशि प्रदान की। इस दौरान अनिल कुमार जोशी रेडी एवं हरियाणा के अर्नियावाली से डॉक्टर अरुण कुमार जोशी, हेमंत कुमार जोशी भी साथ रहे। मां शक्ति दादी कोटासर धाम सेवक सदस्य कमेटी संगठन ने गो सेवा हेतू ₹500 की राशि प्रदान की ।गौशाला कमेटी के द्वारा जोशी परिवार का सम्मान करते हुए गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर दुपट्टे पहनाकर आभार जताया। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि जोशी परिवार का पैतृक गांव कोटासर है। एंव आपका पूरा परिवार समर्पित भाव से गौशाला से जुड़ा है।


कोटासर की करणी गौशाला में नवरात्रि के सातवें दिन नीरज सिंह व अतुल सिंह ने वेदलक्षणा गौमाताओं को लगाया भोग
श्री करणी गौशाला कोटासर में चैत्र नवरात्र के पर्व पर नीरज सिंह बीकानेर के अतुल कुमार गोयल नें ₹2500 की पावन राशि समर्पित गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला की गौ माताओं को खल,मुंग चूरी एवं गुड़ का पावन भोग भंडारा वेदलक्षणा गौ माताओं को भोग लगाकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने भामाशाह परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए आभार जताया। चैत्र नवरात्र के पावन भंडारा के प्रेरणा स्रोत पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा बीकानेर का रहा।

नूतन गृह प्रवेश पर श्रवण सिंह भाटी कोटासर ने गोवंश को लगाया गुड़ का भोग
आज गांव कोटासर के युवा गो भक्त श्रवण सिंह भाटी ने अपने गांव के श्री करणी गौशाला में गौ माता को गुड़ का पवन भोग लगाकर गृह प्रवेश किया गौशाला कमेटी के द्वारा श्रवण सिंह भाटी को नूतन गृह प्रवेश की बधाई देते हुए सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि श्रवण सिंह भाटी का पूरा परिवार समर्पित भाव से गो सेवा से जुड़ा है।






