श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 मार्च 2026
राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान में मेगा पीटीएम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ममता गोयल ने की। गोयल ने नामाकंन वृद्धि और ड्रॉप आउट रोकथाम पर जोर दिया। परीक्षा प्रभारी रजनी पाटोदिया ने बोर्ड परीक्षा परिणाम सहित स्थानीय परिणामों पर संतोष व्यक्त किया और अंकतालिकाएं वितरित की। उप प्राचार्य दीपक चौधरी ने समाज और अभिभावकों से जुड़ने का आहवान किया वहीं मदनलाल कड़वासरा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर मौजूद 80 से अधिक महिला अभिभावकों ने पारंपरिक लोकगीतों से बालकों का स्वागत किया। बैठक को कविता, कमल किशोर पिपलवा, सोनल शर्मा, शुभकरण बिस्सू, सुखाराम रैगर, रमेश बीहू, बिशन शर्मा, राजविरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, दुर्गा डूडी, मांगीलाल नायक आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में विधार्थी उपस्थित रहे।






