Menu
27 मार्च 2026,शुक्रवार,रामनवमी की शुभकामनाएं,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  निर्वाचक नामावली का कार्य सजगता से और सतर्कता से करें-एसडीएम शुभम शर्मा  |  कोटासर करणी गौशाला में दुर्गाष्ठमी पर पंडित पंकज पुरोहित ने लगाया भोग, किशन सिंह ने गौसेवा कर मनाई 30वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  श्री राम नवमी पर बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में विशेष बैठक, “एक रुपया सहयोग” अभियान की शुरुआत  |  सूडसर में 1 अप्रैल से हनुमान जयंती का दो दिवसीय मेला,तैयारियां जोरो पर  | 

सिंधी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई झूलेलालजी की छठी,नन्हें बच्चों की सजाई झांकिया,खूब झूमे श्रद्धालु

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 मार्च 202

सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलालजी के चेटीचंड पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को श्री झूलेलालजी का नामकरण (छठी) समारोह  श्री झूलेलालजी मंदिर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। जिससे पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि चेटीचंड पर्व के पश्चात आयोजित इस छठी समारोह को विशेष रूप से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, मन्दिर परिसर में अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन संध्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल भक्तिरस में सराबोर हो गया। भजनों की मधुर धुनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और भगवान झूलेलाल जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

इस अवसर पर पंडित अनिल उपाध्याय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान झूलेलालजी का नामकरण संस्कार सम्पन्न कराया गया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समारोह की विशेष आकर्षण छोटे-छोटे बच्चों की झांकी रही, जिन्हें भगवान झूलेलालजी के रूप में पारंपरिक वेशभूषा धारण करवा झूला झुलाया। बच्चों की इस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

नन्हें बच्चे को  पारंपरिक श्री झूलेलाल जी की  वेशभूषा में सजाया
पंडित अनिल उपाध्याय द्वारा भगवान श्रीझूलेलालजी का करवाया नामकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब