Menu
27 मार्च 2026,शुक्रवार,रामनवमी की शुभकामनाएं,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  निर्वाचक नामावली का कार्य सजगता से और सतर्कता से करें-एसडीएम शुभम शर्मा  |  कोटासर करणी गौशाला में दुर्गाष्ठमी पर पंडित पंकज पुरोहित ने लगाया भोग, किशन सिंह ने गौसेवा कर मनाई 30वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  श्री राम नवमी पर बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में विशेष बैठक, “एक रुपया सहयोग” अभियान की शुरुआत  |  सूडसर में 1 अप्रैल से हनुमान जयंती का दो दिवसीय मेला,तैयारियां जोरो पर  | 

कोटासर करणी गौशाला में दुर्गाष्ठमी पर पंडित पंकज पुरोहित ने लगाया भोग, किशन सिंह ने गौसेवा कर मनाई 30वीं वैवाहिक वर्षगांठ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 मार्च 2026

कोटासर करणी गौशाला में दुर्गाष्ठमी पर पंडित पंकज पुरोहित ने वेदलक्षणा गौमाताओं को लगाया भोग

श्री करणी गौशाला कोटासर में चैत्र नवरात्र के आठवें दिन एंव  दुर्गा अष्टमी के पर्व पर पंडित पंकज कुमार पुरोहित  ने गुरुवार को ₹2500 की पावन राशि समर्पित कर गौ माताओं को खल,मुंग चूरी एवं गुड़ का वेदलक्षणा गौ माताओं को भोग लगाकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने भामाशाह के पूरे परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए आभार जताया  चैत्र नवरात्र के पावन भंडारा के प्रेरणा स्रोत पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा बीकानेर का रहा।

गो सेवा कर मनाई 30वीं वैवाहिक वर्षगांठ

कोटासर की श्री करणी गौशाला में गौशाला के भामाशाह भीख सिंह पड़िहार के सुपुत्र किशन सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ गौशाला पहुंचकर श्री करणी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर गौशाला की गौ माताओं को गुड़ मुंग चूरी का भंडारा समर्पित कर 30वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर किशन सिंह की माता जी सुपुत्र विकास पड़िहार बहन जेठू कंवर, बहन गोरा कंवर सहित परिवार जन  उपस्थित रहे।  बिशन सिंह पलाना, फूस सिंह नापासर मेघ सिंह श्रीडूंगरगढ़, किशन सिंह सिंजगुरु ने गौ सेवा हेतु 500,500 रुपए की राशि समर्पित की। गौशाला समिति ने किशन सिंह एवं जीवन संगिनी को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई देते हुए गौसेवा करने पर आभार  जताया गौशाला प्रबंधक ने बताया कि किशन सिंह का पूरा परिवार गौशाला से समर्पित भाव से जुड़ा है। गौशाला कमेटी के ओम सिंह, किशोर सिंह, हरदास ,माला राम जोशी गौ सेवा भंडारा वितरण में सहयोग  किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब