Menu
27 मार्च 2026,शुक्रवार,रामनवमी की शुभकामनाएं,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  निर्वाचक नामावली का कार्य सजगता से और सतर्कता से करें-एसडीएम शुभम शर्मा  |  कोटासर करणी गौशाला में दुर्गाष्ठमी पर पंडित पंकज पुरोहित ने लगाया भोग, किशन सिंह ने गौसेवा कर मनाई 30वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  श्री राम नवमी पर बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में विशेष बैठक, “एक रुपया सहयोग” अभियान की शुरुआत  |  सूडसर में 1 अप्रैल से हनुमान जयंती का दो दिवसीय मेला,तैयारियां जोरो पर  | 

निर्वाचक नामावली का कार्य सजगता से और सतर्कता से करें-एसडीएम शुभम शर्मा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 मार्च 2026

नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका सहित प्रदेश के 113 नगरीय निकायों में निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध, सजग और पूरी सतर्कता के साथ किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं। उन्होंने सभी कार्मिकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने नगरपालिका क्षेत्र की निर्वाचक नामावली को नियमानुसार तैयार करने पर जोर दिया। वहीं नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने प्रपत्र ‘ए’ से संबंधित आवश्यक बारीकियों की जानकारी देते हुए प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स मनीष सैनी, पवन माली और नौरतमल शर्मा ने बीएलओ व सुपरवाइजरों को तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं और पंजीयन कार्य मुकेश झरवाल, सीताराम कूकणा, ओम प्रकाश और लीलाराम मीणा द्वारा संभाला गया।

उल्लेखनीय  है कि 24 मार्च को जारी आदेश के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया है, जिसके तहत अब स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब