श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 मार्च 2026
हिंदू पंचम ग्राम सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार, समाज सेवी रेवंत सैन, मांगीलाल,ने शनिवार को धर्मराज दशमी के पावन अवसर पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पधारकर गौशाला का भ्रमणकर अवलोकन किया और गौ सेवा की। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं लालचंद मोहता निवासी दुलचासर प्रवासी अहमदाबाद ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली जौ तूड़ी समर्पित की। गौशाला कमेटी ने बाहर से पधारे गोभक्त दानदाताओ दुपट्टा पहनाकर गौ माता का प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत सत्कार किया और आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।







