Menu
कोटासर श्री करणी गौशाला में रविवार को एकादशी पर दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौसेवा  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  सेसोमूं स्कूल में शिक्षक-अभिभावक समागम : सहयोग से सफलता की ओर  |  राजस्थान स्थापना दिवस समारोह: विचार,विश्वास व विवेक की त्रिवेणी राजस्थान- डॉ. गौरव बिस्सा  |  सेवा समिति के सेवादारों ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल लौटाया  | 

सेवा समिति के सेवादारों ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल लौटाया

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 मार्च 2026

मोमासर बास वार्ड 6 निवासी यूनुस खान (पुत्र आरिफ भाटी) का 28 फरवरी 2026 को नायरा पेट्रोल पंप के पास बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद सेवा समिति की क्विक एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में भर्ती करवाया

सेवादार प्रियंक शाह ने बताया कि इस दौरान यूनुस खान का मोबाइल एम्बुलेंस में ही गिर गया था, जिसकी जानकारी उस समय नहीं लग पाई। हाल ही में एम्बुलेंस की सफाई के दौरान सेवादारों को एक मोबाइल मिला। इसके बाद सेवा समिति के सदस्यों ने एम्बुलेंस द्वारा पूर्व में लाए गए घायलों से संपर्क किया, जिससे मोबाइल यूनुस खान का होना सामने आया।

इसके पश्चात यूनुस खान को बुलाकर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा व उपाध्यक्ष सत्यनारायण टाक ने उन्हें उनका मोबाइल सुपुर्द किया। यूनुस ने सेवा समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब