Menu
कोटासर श्री करणी गौशाला में रविवार को एकादशी पर दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौसेवा  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  सेसोमूं स्कूल में शिक्षक-अभिभावक समागम : सहयोग से सफलता की ओर  |  राजस्थान स्थापना दिवस समारोह: विचार,विश्वास व विवेक की त्रिवेणी राजस्थान- डॉ. गौरव बिस्सा  |  सेवा समिति के सेवादारों ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल लौटाया  | 

कोटासर श्री करणी गौशाला में रविवार को एकादशी पर दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौसेवा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 मार्च 2026

नव विवाहित दंपती ने गौसेवा कर की वैवाहिक जीवन की शुरुआत

गाँव कोटासर के  फुससिंह पड़ीहार की सुपुत्री प्रकाश कंवर का विवाह रामनवमी को हुआ था। रविवार को एकादशी पर  प्रकाश कंवर अपने पति पृथ्वी सिंह चौहान पांचू एंव अपने परिवार जनों के साथ श्री करणी गौशाला पहुंच कर गौ माताओं को प्रणाम करते हुए गौ माताओं को गुड़ खिलाकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की गौशाला कमेटी ने  वैवाहिक उत्सव की बधाई देते हुए खुशहाल दांपत्य जीवन की कामाना की। इस अवसर पर गांव पांचू के  धीरू सिंह भीम सिंह, सुमर सिंह, श्रवण गिरी ने गोवंश को हरी फल सब्जी का भोग लगाकर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। भामाशाह  परिवार के द्वारा ₹1100 की राशि भी समर्पित कर गुप्त दान के रूप में गौ माताओं को हरा फल सब्जी का भोग लगाया गया। इस दौरान श्री किशनसिंह पड़िहार कोटासर, शेर सिंह राठौड़ पलाना ने  भी गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।

एकादशी पर्व पर कोटासर गौशाला में रमेश कुमार बोहरा, गजेंद्र जाजड़ा ने गौसेवा के लिए 21000-21000 की राशि की  प्रदान

वहीं आज कामदा एकादशी के पावन पर्व पर गौशाला के भामाशाह पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा बीकानेर ने  गौ माताओं को छाया- दान हेतू ₹ 21000, गौ भक्त गजेंद्र जाजड़ा बिठनोक हाल गंगाशहर ने भी गो सेवार्थ छाया दान का संकल्प लेते हुए ₹ 21000 की पावन राशि समर्पित कर गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। वहीं एकादशी पर  गौशाला के मार्गदर्शक एस्ट्रो पंडित पंकज कुमार  पुरोहित बीकानेर  सहित सभी ने  सामूहिक रूप से गोमाताओं हरी सब्जियों का पावन भंडारा समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। इसके साथ ही  पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा ने गौशाला परिसर में पौधे लगाकर  पर्यावरण सरक्षंण का संदेश दिया।  गोशाला कमेटी ने बीकानेर से पधारे हुए भामाशाओं को गोशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर  आभार जताया

एकादशी पर दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौसेवा लगाया हरि सब्जियों का भोग

वहीं गौशाला में आज एकादशी पर दानदाताओं ने सामूहिक रूप से हरी सब्जी फल का गौ वंश को विशाल भंडारा समर्पित किया गया। दानदाताओं द्वारा समर्पित राशि- ₹500 आनंद सिंह चौहान, ₹500 मोहन सिंह चौहान,₹1100 गुप्त दान ₹1100 मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर,₹1100 सीखा मनित गोयल मुंबई,₹500 राजेंद्र कुमार जोशी गंगा शहर  ₹500 मांगीलाल सुथार कोटासर,₹500 धीरू सिंह पांचू, ₹500 श्रवण गिरी पांचू,₹500 भीम सिंह पांचू, 250 रुपए गुप्त दान,सुमेर सिंह पांचू  वहीं शिवरतन सोमानी श्रीडूंगरगढ़ हाल गुवाहाटी  द्वारा हरी फल सब्जी का भंडारा गौ माताओं को समर्पित किया गया गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब