Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

विधायक सेवा केंद्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 जुलाई 2025

भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, महान विचारक एवं भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आज विधायक सेवा केंद्र में उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और बलिदानी जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा त्याग और सिद्धांतों की राजनीति का प्रतीक है,जिसे अपनाकर युवा पीढ़ी राष्ट्रनिर्माण में योगदान दे सकती है।

पूर्व विधायक  बिहारीलाल बिश्नोई ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर विनोद गिरी गुसाई, हेमनाथ जाखड़ शिव स्वामी, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी महामंत्री मदन सोनी, महेश राजोतिया, पवन इंदौरिया,पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रम सिंह, राम सिंह जागीरदार, नौरंग नाथ, भरत सारस्वत, संदीप कायल, रोशन अली, नानू कुचेरिया ,उत्तम नाथ सिद्ध रमेशनाथ,आयुष बिहानी, नंद नाई, ओमकार गुर्जर, फतेह सिंह, तरुण प्रजापत, गजानंद दाधीच सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रहित में डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन भवानी प्रकाश तावनीया ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब