Menu
हाइवे पर बड़ा हादसा टला, बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, कई यात्री घायल  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओ ने गौवंश को लगाया लापसी व गुड़ का भोग  |  वन विभाग की बड़ी कार्यवाही:खेत की रखवाली की आड़ में करता हिरन का शिकार,शातिर शिकारी गिरफ्तार,बंदूक व अवशेष जब्त  |  सेरूणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.46 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में पांचवें दिन उमड़े ग्रामीण, 182 बच्चों सहित 267 लोगों की हुई जांच  | 

श्रीडूंगरगढ़ में बारिश के लिए इन्द्र देव को प्रसन्न करने लिए किया यज्ञ,वैदिक मंत्रों के साथ दी गई आहुतियां

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ टुडे 9 जुलाई 2025

श्रीडूंगरगढ अंचल में बरसात नही होने से पशुधन व किसानों को बड़ी भारी समस्या हो रही है। इसके लिए बुधवार को जीव दया गौशाला  में  अच्छी बरसात के लिए यज्ञ किया गयाइस यज्ञ में पंडित देवकिशन छंगाणी व उनकी वेदपाठी टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दीं। भगवान श्रीकृष्ण और इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए यह आयोजन किया गया। गौशाला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, मंत्री शिवरतन सोमाणी सपत्नी मुख्य यजमान रहें। कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, सदस्य शिवभगवान मालपानी, रामावतार मूंधड़ा, तुलसीराम चौरडि़या, भंवरलाल दुगड़, ओमप्रकाश छंगाणी, संतोष कुमार सोनी, विनोद राठी, शिवरतन बिहाणी, आसकरण बाहेती, नौरंगलाल प्रजापत, संतकुमार मोहता, श्रीगोपाल गौशाला के मंत्री जगदीश स्वामी, कालू बास माहेश्वरी भवन के मंत्री सुरेश सोमाणी, पार्षद रजत आसोपा सहित अनेक गौभक्त, युवा व मातृशक्ति की उपस्थिति रही। सभी ने यज्ञ में आहुतियां देकर अच्छी बरसात के लिए प्रार्थनाएं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब