Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा का संतों को नमन – मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का संदेश सौंपा गया

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ टुडे 10 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीकानेर के बड़ा रामद्वारा, सुनारों की बड़ी गुवाड़ स्थित श्री रामस्नेही संप्रदाय सींथल पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री श्री 1008 महंत रामदयाल जी महाराज से भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भेंट कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का संदेश भेंट किया तथा गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कैलाश बिश्नोई, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी एवं भवानी पाईवाल भी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में रूणिया बास क्षेत्र के हेमेरां स्थित बाबा मुक्तारनाथ की तपोस्थली एवं राजेरां स्थित बाल ब्रह्मचारी महाराज की तपोभूमि में रामस्नेही संप्रदाय के संत श्रीकृष्णदास जी महाराज के दर्शन कर भाजपा प्रतिनिधियों ने चरण वंदना की और शाल व श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा बीकानेर देहात जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह शेखावत, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजुराम सारस्वत, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजूराम धतरवाल, रामकिशन उपाध्याय एवं मुलाराम गोदारा उपस्थित रहे। सभी ने संतश्री को मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का संदेश प्रेषित कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब