Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

रामी देवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक विद्यालय, जयमलसर का हुआ लोकार्पण

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ टुडे 11 जुलाई 2025

आज जयमलसर में रामी देवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक विद्यालय का भव्य लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय हेतु भूमि दान एवं निर्माण कार्य करवाने वाले भामाशाह पूनमचंद राठी (रामनारायण राठी चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता) एवं उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित रहे।

राठी परिवार द्वारा बालिकाओं के लिए निर्मित यह सैनिक विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है, बल्कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रेरणादायी पहल है। यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को अनुशासित, गुणवत्तापूर्ण एवं सैनिक भावना से ओतप्रोत शिक्षा प्रदान करेगा।

समारोह में सभी अतिथियों ने राठी परिवार के इस सेवा भाव की सराहना की और इसे समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब