Menu
दीपावली की रात लाठी-सरिए से हमला, तीन घायल, जान से मारने की धमकी मामला दर्ज।  |  आचार्य तुलसी का 112वां जन्मदिवस अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया गयासाध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में हुआ भावपूर्ण आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ में कल होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भास्करानंद जी महाराज का होगा सानिध्य प्राप्त  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 अक्टूबर 2025,गुरुवार भाई दूज की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

12 जुलाई 2025,शनिवार आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ टुडे 12 जुलाई 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-12.07.2025🕉️

✴️दैनिक ग्रह गोचर एवं राशिफल सहित✴️

🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️

74-30💥मध्यमान💥75-30

(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष_

आरती, भजन अथवा कीर्तन करते समय
तालियां क्यों बजाई जाती है, कारण समझिये


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….12.07.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्………………………….. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास……………………………………आषाढ़
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि…….द्वितीया. रात्रि. 1.47* तक/ तृतीया
वार………………………………….. शनिवार
नक्षत्र……..उ.षाढ़ा. प्रातः 6.36 तक / श्रवण
चंद्रराशि……………..मकर. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……….विष्कुंभ. रात्रि. 7.30 तक / प्रीति
करण……………..तैत्तिल. अपरा. 2.00 तक
करण……….गर. रात्रि. 1.47* तक / वणिज


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 5.50.18 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 7.23.47 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.33.28
रात्रिमान………………………….10.26.58
चंद्रास्त……………………6.55.37 AM पर
चंद्रोदय……………………8.50.03 PM पर
राहुकाल…प्रातः9.14 से 10.55 तक(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 2.19 से 4.00 तक(अशुभ)
गुलिक…..प्रातः 5.50 से 7.32 (शुभे त्याज्य)
अभिजित……..मध्या.12.10 से 1.04(शुभ)
पंचक………………………….. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त……………………… आज नहीं है।
दिशाशूल……………………………पूर्व दिशा
दोष परिहार……उड़द का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल- सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या तुला,धनु,,मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है ।यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं ।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं ।इसी तरह भद्रा फल विचार करें।

दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट


लग्न ……….मिथुन 25°14′ पुनर्वसु 2 को
सूर्य ………..मिथुन 25°43′ पुनर्वसु 2 को
चन्द्र ……..मकर 9°35′ उत्तराषाढ़ा 4 जी
बुध ………..कर्क 19°52′ आश्लेषा 1 डी
शुक्र ………..वृषभ 13°59′ रोहिणी 2 वा
मंगल …….सिंह 20°1′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी
बृहस्पति ……….मिथुन 13°6′ आद्रा 2 घ
शनि * …….मीन 7°48′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * …….कुम्भ 27°12′ पूर्वभाद्रपद 3 दा
केतु * …सिंह 27°12′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे


✴️🌄दैनिक लग्न समय सारिणी 🌄✴️


लग्न राशि ***प्रारंभ – समाप्ति
==========================

मिथुन…………… 05:50 – 06:12
कर्क …………….. 06:12 – 08:30
सिंह …………….. 08:30 – 10:44
कन्या ……………. 10:44 – 12:57
तुला …………….. 12:57 – 15:13
वृश्चिक …………..15:13 – 17:30
धनु ……………… 17:30 – 19:35
मकर ……………. 19:35 – 21:20
कुम्भ ……………. 21:20 – 22:50
मीन …………….. 22:50 – 24:19*
मेष …………….. 24:19* – 25:57*
वृषभ …………… 25:57* – 27:54*
मिथुन ………….. 27:54* – 29:51*
==========================

अर्द्ध रात्रि उपरांत के समय का सूचक है


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


शुभ………………प्रातः 7.32 से 9.14 तक
चंचल…………अपरा. 12.37 से 2.19 तक
लाभ……………अपरा. 2.19 से 4.00 तक
अमृत…………..अपरा. 4.00 से 5.42 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ……….सायं-रात्रि. 7.24 से 8.42 तक
शुभ……………रात्रि. 10.01से 11.19 तक
अमृत……रात्रि. 11.19 से 12.37 AM तक
चंचल..रात्रि.12.37 AM से 1.56 AM तक
लाभ…..रात्रि. 4.32 AM से 5.51 AM तक



(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष –यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


06.36 AM तक–उ.षाढ़ा—-4——–जी
12.42 PM तक—-श्रवण—-1——-खी
06.46 PM तक—-श्रवण—-2——-खू
12.50 AM तक—-श्रवण—-3——-खे उपरांत रात्रि तक—-श्रवण—-4——-खो

राशि मकर – पाया ताम्र


आज का दिन


व्रत विशेष……………………. फल द्वितीया
अन्य व्रत……………. अशून्य शयन व्रतारंभ
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
दिन विशेष………………..चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष……………..विश्व मलाला दिवस
दिन विशेष…………… विश्व पेपर बेग दिवस
पंचक…………………………..आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………….. आज नहीं है।
खगोलीय…….. वर्तमान रवि नक्षत्र. (पुनर्वसु)
खगोलीय……………………….आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग……..प्रातः 6.36 से रात्रि पर्यंत
अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………….. आज नहीं है।



अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक………………..13.07.2025
तिथि…………श्रावण कृष्णा तृतीया रविवार
व्रत विशेष…………………………… नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
दिन विशेष………………..चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष……………कश्मीर शहीद दिवस
पंचक………………..सायं. 6.53 पर प्रारंभ
विष्टि(भद्रा)..अप.1.28 से रात्रि. 1.03* तक
खगोलीय…….. वर्तमान रवि नक्षत्र. (पुनर्वसु)
खगोलीय………. वक्री शनि. प्रातः 9.38 पर
सर्वा.सि.योग……..प्रातः 6.36 से रात्रि पर्यंत
अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………….. आज नहीं है।


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


आरती, भजन अथवा कीर्तन करते समय तालियां क्यों बजाई जाती है…?????

हम अक्सर ही यह देखते है कि जब भी आरती, भजन अथवा कीर्तन होता है तो, उसमें सभी लोग तालियां जरुर बजाते हैं!

लेकिन, हममें से अधिकाँश लोगों को यह नहीं मालूम होता है कि आखिर यह तालियां बजाई क्यों जाती है?

इसीलिए हम से अधिकाँश लोग बिना कुछ जाने-समझे ही तालियां बजाया करते हैं क्योंकि, हम अपने बचपन से ही अपने बाप-दादाओं को ऐसा करते देखते रहे हैं!

हमारी आध्यात्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि जिस प्रकार व्यक्ति अपने बगल में कोई वस्तु छिपा ले और, यदि दोनों हाथ ऊपर करे तो वह वस्तु नीचे गिर जायेगी।

ठीक उसी प्रकार जब हम दोनों हाथ ऊपर उठकर ताली बजाते है। तो, जन्मो से संचित पाप जो हमने स्वयं अपने बगल में दबा रखे है, नीचे गिर जाते हैं अर्थात नष्ट होने लगते है!

कहा तो यहाँ तक जाता है कि जब हम संकीर्तन (कीर्तन के समय हाथ ऊपर उठा कर ताली बजाना) में काफी शक्ति होती है। और, संकीर्तन से हमारे हाथो की रेखाएं तक बदल जाती है!

परन्तु यदि हम आध्यात्मिकता की बात को थोड़ी देर के छोड़ भी दें तो

एक्यूप्रेशर सिद्धांत के अनुसार मनुष्य को हाथों में पूरे शरीर के अंग व प्रत्यंग के दबाव बिंदु होते हैं, जिनको दबाने पर सम्बंधित अंग तक खून व ऑक्सीजन का प्रवाह पहुंचने लगता है… और, धीरे-धीरे वह रोग ठीक होने लगता है।

और, यह जानकार आप सभी को बेहद ख़ुशी मिश्रित आश्चर्य होगा कि इन सभी दबाव बिंदुओं को दबाने का सबसे सरल तरीका होता है ताली!

असल में ताली दो तीन प्रकार से बजायी जाती है:-

ताली में बाएं हाथ की हथेली पर दाएं हाथ की चारों अंगुलियों को एक साथ तेज दबाव के साथ इस प्रकार मारा जाता है कि ….दबाव पूरा हो और आवाज अच्छी आए!

इस प्रकार की ताली से बाएं हथेली के फेफड़े, लीवर, पित्ताशय, गुर्दे, छोटी आंत व बड़ी आंत तथा दाएं हाथ की अंगुली के साइनस के दबाव बिंदु दबते हैं… और, इससे इन अंगों तक खून का प्रवाह तीव्र होने लगता है!

इस प्रकार की ताली को तब तक बजाना चाहिए जब तक कि, हथेली लाल न हो जाए!

इस प्रकार की ताली कब्ज, एसिडिटी, मूत्र, संक्रमण, खून की कमी व श्वांस लेने में तकलीफ जैसे रोगों में लाभ पहुंचाती है

थप्पी ताली ताली में दोनों हाथों के अंगूठा-अंगूठे से कनिष्का-कनिष्का से तर्जनी-तर्जनी से यानी कि सभी अंगुलियां अपने समानांतर दूसरे हाथ की अंगुलियों पर पड़ती हो, हथेली-हथेली पर पड़ती हो.!

इस प्रकार की ताली की आवाज बहुत तेज व दूर तक जाती है!

एवं, इस प्रकार की ताली कान, आंख, कंधे, मस्तिष्क, मेरूदंड के सभी बिंदुओं पर दबाव डालती है!

इस ताली का सर्वाधिक लाभ फोल्डर एंड सोल्जर, डिप्रेशन, अनिद्रा, स्लिप डिस्क, स्पोगोलाइसिस, आंखों की कमजोरी में पहुंचता है!

एक्यूप्रेशर चिकित्सकों की राय में इस ताली को भी तब तक बजाया जाए जब तक कि हथेली लाल न हो जाए!

इस ताली से अन्य अंगों के दबाव बिंदु सक्रिय हो उठते हैं तथा, यह ताली सम्पूर्ण शरीर को सक्रिय करने में मदद करती है!

यदि इस ताली को तेज व लम्बा बजाया जाता है तो शरीर में पसीना आने लगता है …जिससे कि, शरीर के विषैले तत्व पसीने से बाहर आकर त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।

और तो और ताली बजाने से न सिर्फ रोगों से रक्षा होती है, बल्कि कई रोगों का इलाज भी हो जाता है!

जिस तरह कोई ताला खोलने के लिए चाबी की आवश्यकता होती है ठीक उसी तरह कई रोगों को दूर करने में यह ताली ना सिर्फ चाभी का ही काम नहीं करती है बल्कि, कई रोगों का ताला खोलने वाली होने से इसे “”मास्टर चाभी”” भी कहा जा सकता है।

क्योंकि हाथों से नियमित रूप से ताली बजाकर कई रोग दूर किए जा सकते हैं एवं, स्वास्थ्य की समस्याओं को सुलझाया जा सकता है!

इस तरह ताली दुनिया का सर्वोत्तम एवं सरल सहज योग है और, यदि प्रतिदिन यदि नियमित रूप स क्योंकि हाथों से नियमित रूप से ताली बजाकर कई रोग दूर किए जा सकते हैं एवं, स्वास्थ्य की सम
स्याओं को सुलझाया जा सकता है।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज ज़िंदगी का भरपूर आनंद उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। योग का सहारा लें, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग़ को बेहतर बनाता है। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको बचत करने में मुश्किलें आ सकती हैं। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। अपने प्रिय की नाराज़गी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। आपके मन में आज अपने किसी खास को लेकर निराशा रेहेगी।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज के दिन धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है। किसी दोस्त की सहायता करके आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप पेचीदा हालात में फँसने पर घबराएँ नहीं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में भागीदारी करें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा लाभ देंगे। शाम को दोस्तों के साथ घूमें-फिरें, क्योंकि यह आपके लिए इस वक़्त बहुत ज़रूरी है। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। बाग़बानी करना आपके लिए सुकून भरा हो सकता है – इससे पर्यावरण को भी लाभ पहुँचेगा।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा मस्ती भरी हो। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा। संगीत, नृत्य और बाग़बानी जैसे अपने शौक़ों के लिए भी समय निकालें। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन संभव है। आपकी खूबियां आज लोगों के बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगी।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। आज की शाम दोस्ती के नाम – कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर आनंद उठा सकते हैं, लेकिन सेहत की दृष्टि से ज़रा संभलकर रहें।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे अच्छा इलाज है। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि करेगा। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार को महसूस कर सकते हैं। आपकी खूबियां आज लोगों के बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगी।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आ सकता है । खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दुर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। व्यक्ति पैसे के चक्कर में स्वास्थ्य गँवाता है, फिर स्वास्थ्य के लिए पैसा – स्वास्थ्य अमूल्य धरोहर है, इसलिए आलस्य त्यागकर अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना फ़ायदेमंद रहेगा।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप कुछ भी सोचने से पहले दो बार सोचें। अनजाने ही आपका नज़रिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। बच्चे की पढ़ाई के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। इस समय जो समस्याएँ आपको झेलनी पड़ रही हैं, वे क्षणिक हैं और समय के साथ वे ख़ुद-ब-ख़ुद ख़त्म हो जाएंगी। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहस में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा आनंद आता है। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुलन बिगाड़ सकता है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज एक भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। अपने बच्चों के लिए कुछ ख़ास योजना बनाएँ। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएँ यथार्थवादी हैं और उन्हें अमली जामा पहनाना संभव है। आने वाली पीढ़ी इस तोहफ़े के लिए आपको हमेशा याद रखेगी। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। शादी सिर्फ़ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है; एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी ज़रूरी है। आज आप फ़ोटोग्राफ़ी करके आने वाले कल के लिए कुछ बेहतरीन यादें संजो सकते हैं; अपने कैमरे का सदुपयोग करना बिलकुल न भूलें।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालाँकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आज अपने ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी ही आपका सब कुछ है। आज के भाग-दौड़ भरे दौर में हम अपने परिवार को कम समय ही दे पाते हैं। लेकिन परिवार के साथ बेहतरीन पल गुज़ारने का यह अच्छा मौक़ा है।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब