Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  | 

श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस ने रेहड़ी वालों को बसाने, टूटी पाइपलाइन लाइनें जोड़ने सहित अनेक मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टूडे 29 जुलाई 2025

शहर की अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर कांग्रेस ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख और शहर अध्यक्ष ओम गुरावा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया कि  पुराने बस स्टैंड पर 50 वर्षों से रेहड़ी-गाड़ियों के जरिए सब्जी व फल बेचकर आजीविका चला रहे लोगों को नगर पालिका द्वारा हटाए जाने से उनके सामने रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई।  कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि इन लोगों को किसी उपयुक्त स्थान पर पुनः व्यवसाय करने की अनुमति दी जाए, जिससे उनका रोजगार बना रहे। इसके साथ ही वार्ड संख्या 5 में हिमालय ड्रग से लेकर जगन्नाथ डागा के मकान तक डाले गए ड्रेनेज पाइप के कारण कटे हुए पानी कनेक्शन को जल्द जोड़े जाने की मांग की गई। वार्ड 25 के चुनगरों के मोहल्ले में भी लंबे समय से जल कनेक्शन कटे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ज्ञापन में बताया गया कि घुमचकर से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर विद्युत व्यवस्था न होने से अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों को खतरा बना रहता है। कांग्रेस ने इस मार्ग पर बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट्स लगाने की मांग की,  ताकि कोई  दुर्घटना घटीत नही हो।ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश गुरावा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, मनोज पारख, संदीप मारू, जितेंद्र सिंह शेखावत, महेश मंत्री,सत्यनारायण  जाट, यूसुफ चुनगार, श्याम सुंदर दर्जी, कादर सब्जीफरोश ओम प्रकाश सुथार, अयूब दमामी, कन्हैयालाल सोमानी मुंशी टेलर, प्रकाश दूसाद, रामचंद्र प्रजापत, मुन्ना भाई, दीपक गौतम, साहिल, रामचंद प्रजापत, प्रदीप पुरोहित, मोहनलाल और हीरालाल कूकना, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब