Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

स्वराज सम्मेलन में शामिल हुए हरीराम बाना

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 जुलाई  2025

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वराज सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में संगठन से जुड़े विभिन्न जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार, प्रदेश अध्यक्ष सी. बी. यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी एवं संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। बीकानेर से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष हरीराम बाना ने भी इस सम्मेलन में भाग लेकर संगठन की गतिविधियों पर विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि स्वराज सम्मेलन के माध्यम से जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने एवं पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए संवाद स्थापित किया गया इस दौरान पंचायती राज संगठन के विस्तार ,जन आंदोलन में सक्रिय योगदान और उत्कृष्ठ कार्य के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा,संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार जी,प्रदेश अध्यक्ष सी बी यादव जी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब