Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

विधुत विभाग की लापरवाही, घायल हुए संविदा कर्मचारी को मुआवजा देने एवं दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग, हरीराम बाना ने लिखा जिला कलेक्टर को पत्र, घायल से मिलकर पूछी कुशलक्षेम

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टूडे 1 अगस्त 2025

ग्राम उदरासर जीएसएस पर कार्यरत संविदाकर्मी मुनीराम पुत्र हडमानाराम शर्मा के साथ हुए करंट हादसे को लेकर अब राजनीतिक स्तर पर भी आवाज उठने लगी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सदस्य हरीराम बाना ने इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर बीकानेर और विधुत विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर घायल को मुआवजा देने तथा विभागीय लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाना बीकानेर  ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और वहां भर्ती घायल मुनीराम की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने कहा कि यह हादसा विद्युत विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम है, जिसमें एक गरीब संविदाकर्मी की जान पर बन आई है। हादसे में मुनीराम करंट की चपेट में आने के बाद पोल से नीचे गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बीते कई दिनों से इलाजरत हैं। उन्होंने विधुत विभाग के दोषी अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई करवाने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब