श्री डूंगरगढ़ टुडे 3 अगस्त 2026
सेवा भारती की ओर से रविवार को देव दर्शन कार्यक्रम के तहत श्रीडूंगरगढ़ की विभिन्न सेवा बस्तियों कालुबास, अंबेडकर बस्ती, गवारिया बस्ती, रेगर बस्ती, नटया बस्ती, साटीया बस्ती, बन बावरिया बस्ती, मेघवाल बस्ती और वाल्मीकि बस्ती से 40 परिवारों को करणी माता मंदिर के दर्शन करवाए गए। कार्यक्रम के संयोजक सेवा भारती जिला अध्यक्ष इंदर तापड़िया ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सेवा बस्तियों में रहने वाले समाज के लोगों को एकजुट करना और उन्हें धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है।श्रद्धालुओं ने करणी माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सेवा भारती द्वारा इस पहल के लिए आभार जताया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी हुआ और प्रसाद वितरण किया गया।


