Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

दो हफ्ते रोज एक आंवला खाने से मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे, डायटिशियन ने खोला सेहत का राज

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टूडे 6 अगस्त 2025

क्या आप जानते हैं कि रोज सिर्फ एक आंवला खाकर आप अपनी सेहत में जबरदस्त बदलाव ला सकते हैं? डायटिशियन सोनिया नारंग बताती हैं कि अगर आप लगातार दो हफ्तों तक हर दिन एक आंवला खाते हैं तो आपको 6 ऐसे शानदार फायदे (Amla Benefits) मिलेंगे जो आपके पूरे लाइफस्टाइल को बदल देंगे। आइए जानते हैं आंवला कैसे करता है यह जादू।

HighLights

  1. आंवला खाने से स्किन और बालों की समस्याएं दूर होती हैं।
  2. स्ट्रॉन्ग इम्युनिटी के लिए भी आंवला डाइट में शामिल करना चाहिए।
  3. इन्फ्लेमेशन दूर करके आंवला आपके शरीर को कई फायदे पहुंचाता है।

अक्सर हम हेल्दी रहने के लिए महंगे सुपरफूड्स की तलाश में रहते हैं, लेकिन प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें दी हैं जो सस्ती और बेहद असरदार हैं। जी हां, उन्हीं में से एक है- आंवला! क्या आप जानते हैं कि अगर आप सिर्फ 2 हफ्ते तक रोज एक आंवला खाते हैं, तो आपके शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं? डायटिशियन सोनिया नारंग भी मानती हैं कि आंवला किसी जादू से कम नहीं है। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं इसके 6 बेमिसाल फायदों के बारे में।

बालों का झड़ना होगा कम और स्किन करेगी ग्लो

आंवला विटामिन-सी का खजाना है और यह हमारे शरीर में कोलेजन को बढ़ाने का काम करता है। बता दें, कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन है जो हमारी त्वचा और बालों के लिए बहुत जरूरी है। जब कोलेजन बढ़ता है, तो बाल मजबूत होते हैं और उनका झड़ना कम हो जाता है। साथ ही, आपकी स्किन पहले से ज्यादा चमकदार और जवां दिखने लगती है।

कमर होगी पतली और पिंपल्स भी होंगे कम

अक्सर हम जो मीठा खाते हैं, उससे हमारे शरीर में इंसुलिन स्पाइक बढ़ जाता है, जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है और चेहरे पर पिंपल्स भी आ जाते हैं। आंवला इस इंसुलिन स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इसका नतीजा यह होता है कि आपकी कमर पतली होने लगती है और चेहरे पर निकलने वाले पिंपल्स भी कम हो जाते हैं।

घुटनों का दर्द होगा दूर और नहीं पड़ेंगे बीमार

अगर आपको घुटनों में दर्द की शिकायत रहती है, तो आंवला आपके लिए एक कमाल की चीज है। आंवला में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में इन्फ्लेमेशन यानी सूजन को कम करते हैं। सूजन ही अक्सर दर्द का कारण बनती है।इसके अलावा, आंवला आपकी इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे आप जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब