Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  | 

पूर्व सीएम गहलोत से मिले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरड़िया, क्षेत्र की बस स्टैंड, ड्रेनेज, ट्रोमा की समस्या से करवाया अवगत

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टूडे 6 अगस्त 2025

श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तुलसीराम चौरड़िया ने जयपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र की जनसमस्याओं और राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। । इस दौरान चौरड़िया ने कस्बे की तीन बड़ी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। उन्होंने गहलोत से आग्रह किया कि इन विषयों पर सरकार पर दबाव बनाकर जल्द समाधान करवाया जाए।

1.बस स्टैंड निर्माण में देरी

चौरड़िया ने बताया कि गहलोत सरकार के पिछले कार्यकाल में श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य मार्ग पर वन विभाग की भूमि पर बस स्टैंड की स्वीकृति मिली थी। लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। यात्रियों को आज भी सड़क किनारे असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि भवन निर्माण के लिए दानदाता तैयार हैं,लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण काम अटका हुआ है।

2.ड्रेनेज योजना अधूरी

श्रीडूंगरगढ़ में दो बार ड्रेनेज योजना स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन आज तक यह अधूरी पड़ी है। बारिश के दौरान गलियों में जलभराव आम बात हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

3.ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास 2023 में, काम अब तक शुरू नहीं

चौरड़िया ने ट्रोमा सेंटर के मुद्दे पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 2023 में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत इस ट्रोमा सेंटर का शिलान्यास तो हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ। इसके अभाव में समय पर इलाज न मिलने से कई जानें जा चुकी हैं। उन्होंने इसे जनहित में अति आवश्यक कार्य बताया।

चौरड़िया ने गहलोत को क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी भी दी और कहा कि जनता को राहत दिलाने के लिए इन समस्याओं को हल करना बेहद ज़रूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब