श्री डूंगरगढ़ टुडे 7 अगस्त 2025
क्षेत्र के गांव दुसारणा की रोही में स्थित एक खेत में बनी डिग्गी में डूबने से 28 वर्षीय हेतराम पुत्र पुरखाराम मेघवाल निवासी हिम्मटसर, नोखा की मौत हो गई है। सुबह करीब 6 बजे सेरूणा थाने में डिग्गी में शव होने की सूचना मिली। इसपर एएसआई पूर्णमल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे व डिग्गी से शव को निकलवाया और श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।











