Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

9 अगस्त 2025,शनिवार रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल सहित रक्षाबंधन शुभमुहूर्त, व अन्य जानकारी पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टूडे 9 अगस्त 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री  कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-09.08.2025🕉️
✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)

______________________
————रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त—————
श्रावण शुक्ला पूर्णिमा शनिवार – 9.08.2025
(1) प्रातः 7.49 से 9.27 तक शुभ वेला
(2) अपरा. 12.17 से अपरा. 5.37 तक
अभिजित चंचल(समगतिक) लाभ अमृत वेला
में रक्षाबंधन कार्य श्रेष्ठ रहेगा
श्रीधरी पंचांग जोधपुर के निर्दिष्ट समयानुसार


आज विशेष

हिंदू धर्म संबंधी 11 महत्वपूर्ण बातें जिनकी हर
हिंदू को जानकारी होना परम् आवश्यक है।


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….09.08.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………. .दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास…………………………………… श्रावण
पक्ष…………………………………… ..शुक्ल
तिथि… पूर्णिमा. अपरा. 2.13 तक / प्रतिपदा
वार…………………………………..शनिवार
नक्षत्र…….श्रवण.अपरा. 2.24 तक / धनिष्ठा
चंद्रराशि…….मकर. रात्रि. 2.11* तक / कुंभ
योग….. .सौभाग्य. रात्रि. 2.14* तक/ शोभन करण………………. .बव. अपरा. 1.25 तक
करण… बालव. रात्रि. 12.50* तक / कौलव


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 6.03.27 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 7.10.03 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.06.35
रात्रिमान…………………………. 10.53.51
चंद्रास्त………………….. 6.34.54 AM पर
चंद्रोदय………………… . .7.25.59 PM पर
राहुकाल..प्रातः 9.20 से 10.58 तक(अशुभ)
यमघंट…. अपरा. 2.15 से 3.53 तक(अशुभ)
गुलिक….. प्रातः 6.03 से 7.42 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…….. मध्या.12.11 से 1.03(शुभ)
पंचक…………………रात्रि. 2.11* पर प्रारंभ
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल………………………….. . पूर्व दिशा
दोष परिहार…….उड़द का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न ……… कर्क 21°59′ आश्लेषा 2 डू
सूर्य ………. कर्क 22°29′ आश्लेषा 2 डू
चन्द्र ………. मकर 18°40′ श्रवण 3 खे
बुध ^ ………… कर्क 10°20′ पुष्य 3 हो
शुक्र ………….. मिथुन 16°6′ आद्रा 3 ङ
मंगल … कन्या 7°5′ उत्तर फाल्गुनी 4 पी
बृहस्पति …. मिथुन 19°12′ आद्रा 4 छ
शनि * .… मीन 7°13′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * … कुम्भ 25°43′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * … सिंह 25°43′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू



✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


शुभ………………प्रातः 7.42 से 9.20 तक
चंचल…………अपरा. 12.37 से 2.15 तक
लाभ……………अपरा. 2.15 से 3.53 तक
अमृत…………..अपरा. 3.53 से 5.32 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ………. सायं-रात्रि. 7.10 से 8.32 तक
शुभ……………. रात्रि. 9.54 से 11.15 तक
अमृत……रात्रि. 11.15 से 12.37 AM तक
चंचल..रात्रि. 12.37 AM से 1.59 AM तक
लाभ…..रात्रि. 4.42 AM से 6.04 AM तक


(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


08.26 AM तक—-श्रवण—–3——-खे
02.24 PM तक—-श्रवण—–4——खो
08.17 PM तक—-धनिष्ठा—-1——-गा
02.11 AM तक—-धनिष्ठा—-2——-गी

राशि मकर – पाया ताम्र__
उपरांत रात्रि तक—-धनिष्ठा—-3——–गू

राशि कुंभ – पाया ताम्र__


आज का दिन


व्रत विशेष……………. कोकिला व्रत संपूर्ण
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष…. रक्षाबन्धन / श्रावणी उपाकर्म
दिन विशेष……………….चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष…………………. संस्कृत दिवस
दिन विशेष………… अमरनाथ यात्रा पूर्णता
दिन विशेष…….राष्ट्रीय अगस्त क्रांति दिवस
दिन विशेष……….. विश्व आदिवासी दिवस
पंचक…………….. रात्रि. 2.11* पर प्रारंभ
विष्टि(भद्रा)…………………… आज नहीं है।
खगोलीय…… वर्तमान रवि नक्षत्र.(अश्लेषा)
नक्षत्र वाहन……………….. खर.वर्षा (सम)
खगोलीय……………………………. नहीं है। सर्वा.सि.योग…. उदयात्. अपरा. 2.24 तक अमृ.सि.योग………………… . आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग………………… .आज नहीं है।


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक……………. …10.08.2025
तिथि…….. भाद्रपद कृष्णा प्रतिपदा रविवार
व्रत विशेष…………………………. . नहीं है।
अन्य व्रत………… अशून्य शयन व्रत संपूर्ण
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
दिन विशेष………………. चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष………… विश्व जैव ईंधन दिवस
दिन विशेष………….. अंतर्राष्ट्रीय शेर दिवस
पंचक……………………………… जारी है।
विष्टि(भद्रा)…………………… आज नहीं है।
खगोलीय…… वर्तमान रवि नक्षत्र.(अश्लेषा)
नक्षत्र वाहन……………….. खर.वर्षा (सम)
खगोलीय… .बुधोदय. पूर्वे. रात्रि. 5.07* पर
खगोलीय…. मार्गी बुध. अपरा. 12.59 पर सर्वा.सि.योग………………… आज नहीं है अमृ.सि.योग…………………. .आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग………………… आज नहीं है।


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


हिंदू धर्म संबंधी 11 महत्वपूर्ण बातें जिनकी हर
हिंदू को जानकारी होना परम् आवश्यक है…

1- क्या भगवान राम या भगवान कृष्ण कभी इंग्लंड के हाऊस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य रहे थे? नहीं ना? फिर ये क्या लॉर्ड रामा, लॉर्ड कृष्णा लगा रखा है? सीधे सीधे भगवान राम, भगवान कृष्ण कहियेगा।

2- किसी की मृत्यु होने पर “RIP” मत कहिये. कहीये “ओम शांति”, “सद्गति मिले”, अथवा “मोक्ष प्राप्ति हो”। आत्मा कभी एक स्थान पर आराम या विश्राम नहीं करती। आत्मा का पुनर्जन्म होता है अथवा उसे मोक्ष मिल जाता है।

3 – अपने रामायण एवं महाभारत जैसे ग्रंथों को मायथॉलॉजी मत कहियेगा। ये हमारा गौरवशाली इतिहास है और राम एवं कृष्ण हमारे ऐतिहासिक देवपुरुष हैं, कोई मायथोलॉजिकल कलाकार नहीं।

4 – मूर्ति पूजा के बारे में कभी अपराधबोध न पालें यह कहकर की “अरे ये तो केवल प्रतीकात्मक है। “सारे धर्मों में मूर्तीपूजा होती है, भले ही वह ऐसा न कहें। कुछ मुर्दों को पूजते हैं कुछ काले पत्थरों को कुछ लटके हुए प्रेषितों को।

5 – गणेशजी और हनुमानजी को “Elephant god” या “Monkey god” न कहें। वे केवल हाथीयों तथा बंदरों के देवता नहीं है। सीधे सीधे श्री गणेश एवं श्री हनुमानजी कहें।

6 – हमारें मंदिरों को प्रार्थनागृह न कहें। मंदिर देवालय होते हैं, भगवान के निवासगृह। वह प्रार्थनागृह नहीं होते. मंदिर में केवल प्रार्थना नहीं होती।

11 – अपने बच्चों के जन्मदिनपर दीप बुझा कर अपशकुन न करें. अग्निदेव को न बुझाएं। अपितु बच्चों को दीप की पार्थना सिखाएं “तमसो मा ज्योतिर्गमय” (हे अग्नि देवता, मुझे अंधेरे से उजाले की ओर जाने का रास्ता बताएं”. ये सारे प्रतीक बच्चों के मस्तिष्क में गहरा असर करते हैं।

8 -. कृपया “spirituality” और “materialistic” जैसे शब्दों का उपयोग करने से बचें. हिंदूओं के लिये सारा विश्व दिव्यत्व से भरा है। “spirituality” और “materialistic” जैसे शब्द अनेक वर्ष पहले युरोप से यहां आये जिन्होंने चर्च और सत्ता मे फर्क किया था। या विज्ञान और धर्म में, इसके विपरित भारतवर्ष में ऋषि मुनी हमारे पहले वैज्ञानिक थे और सनातन धर्म का मूल विज्ञान में ही है। यंत्र, तंत्र, एवं मंत्र यह हमारे धर्म का ही हिस्सा है।

9 – “Sin” इस शब्द के स्थान पर “पाप” शब्द का प्रयोग करें। हम हिंदूओं मे केवल धर्म (कर्तव्य, न्यायपरायणता, एवं प्राप्त अधिकार) और अधर्म (जब धर्मपालन न हो) है. पाप अधर्म का हिस्सा है।

10 – ध्यान के लिये ‘meditation’ एवं प्राणायाम के लिये ‘breathing exercise’ इन संज्ञाओं का प्रयोग न करें, यह बिलकुल विपरीत अर्थ ध्वनित करते हैं।

11 – क्या आप भगवान से डरते है? नहीं ना? क्यों? क्योंकि भगवान तो चराचर मे विद्यमान हैं। इतना ही नहीं हम स्वयं भगवान का ही रूप हैं। भगवान कोई हमसे पृथक नहीं जो हम उनसे डरें, तो फिर अपने आप को “God fearing” अर्थात भगवान से डरने वाला मत कहिये।

ध्यान रहे, विश्व मे केवल उनका सम्मान होता है जो स्वयं का और अपनी संस्कृति का सम्मान करते है।

यह पोस्ट अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की कृपा करें ताकि उन्हें अपने ही धर्म के विषय में CNN जैसे अधर्मियों से न सीखना पडे।।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा आनंद आप ले पाएंगे। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपमें चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा ज़िन्दगी आपके लिए वाक़ई ख़ुशनसीबी लेकर आई है। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। अगर आप सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की फ़ेहरिस्त में वृद्धि कर सकते हैं। खाली वक्त का सही उपयोग करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है। आपके दोस्त आपके काम नहीं आते यह शिकायत आज आपको हो सकती है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज के दिन जो भावुकत आप पर छायी हुई है, उससे निकलने के लिए बीती बातों को दिल से निकाल दीजिए। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही ख़ुशियों की वजह भी साबित होते हैं। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं। आपके घर के लोगों को आज आपके साथ की जरुरत हो सकती है, उनके लिए समय निकालने की कोशिश करें।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अपने अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार पलों में से होंगे। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना – इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुज़रेगा।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। दूसरी बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है, क्योंकि जब लोहा गर्म हो तभी वार किया जाता है। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएँगे। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है। अपने पिता के साथ आज दोस्त की तरह आप बात कर सकते हैं। आपकी बातों को सुनकर उनको खुशी होगी।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने और मदिरापान से बचें। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से भर देगा। आज अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं। घर पर आज आपके अच्छे गुणों की चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप छोटी-छोटी बातों को ख़ुद के लिए परेशानी का कारण न बनने दें। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। अगर इकतरफ़ा प्यार है तो आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है। आज का दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें, इसलिए आराम करने पर ज़ोर दें।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी वग़ैरह दें। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में संभव । अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। आज आपके पास पर्याप्त वक़्त होने की संभावना है, लेकिन इन क़ीमती पलों को व्यर्थ में न गँवाएँ। कुछ पुख़्ता काम करना आने वाले सप्ताह की बेहतरी में मददगार साबित होगा।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपकी शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। आज छुट्टी के दिन किसी मल्टीप्लेक्स में जाकर कोई अच्छी फ़िल्म देखने से बढ़िया और क्या हो सकता है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। एक मज़ेदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। अपने बच्चों के लिए कुछ ख़ास योजना बनाएँ। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएँ यथार्थवादी हैं और उन्हें अमली जामा पहनाना संभव है। आने वाली पीढ़ी इस तोहफ़े के लिए आपको हमेशा याद रखेगी। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं। आपके पिता आज आपके लिए कोई तोहफा ला सकते हैं।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब