Menu
19 अगस्त 2025, मंगलवार आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  विनोद कुमार शर्मा संभागीय अध्यक्ष मनोनीत  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में पत्नी ने गौसेवा कर दिवंगत पति की आत्म शांति की कामाना  |  दुलचासर में ग्रमीणों व विद्यार्थियों ने गोगानवमी पर किया पौधारोपण का कार्यक्रम लिया संरक्षण का संकल्प  |  श्रीडूंगरगढ़ में कल महिया के नेतृत्व बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति का होगा जोरदार प्रदर्शन,  | 

11 अगस्त 2025,सोमवार, आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 11 अगस्त 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा 🙏

🕉️आज का पंचांग-11.08.2025🕉️

✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ सोमवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

अगर कुंडली में कालसर्प दोष है तो इस दोष दोष को दूर करने के 20 सबसे प्रभावी उपाय


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….11.08.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास…………………………………. भाद्रपद
पक्ष…………………………………….. कृष्ण
तिथि…..द्वितीया. प्रातः 10.34 तक / तृतीया
वार…………………………………. सोमवार
नक्षत्र..शतभिषा.अपरा. 1.00 तक /पूर्वाभाद्र
चंद्रराशि…………….. कुंभ. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……. अतिगंड. रात्रि. 9.32 तक/ सुकर्मा करण………………… गर. प्रातः 10.34 तक
करण… वणिज. रात्रि. 9.40 तक/विष्टि(भद्रा)


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………..प्रातः 6.04.22 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 7.08.31 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.04.09
रात्रिमान…………………………. 10.56.17
चंद्रास्त………………….. 7.48.41 AM पर
चंद्रोदय………………… ..8.36.49 PM पर
राहुकाल….प्रातः 7.42 से 9.20 तक(अशुभ)
यमघंट…पूर्वा.10.58 से 12.36 तक(अशुभ)
गुलिक…अपरा. 2.14 से 3.52 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…….. मध्या.12.10 से 1.03(शुभ)
पंचक………………………………….जारी है।
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल…………………………….पूर्व दिशा
दोष परिहार……..दूध का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न ………. कर्क 23°55′ आश्लेषा 3 डे
सूर्य ……….. कर्क 24°24′ आश्लेषा 3 डे
चन्द्र …….. कुम्भ 15°59′ शतभिषा 3 सी
बुध * …………… कर्क 10°3′ पुष्य 3 हो
शुक्र ………….मिथुन 18°27′ आद्रा 4 छ
मंगल .. कन्या 8°20′ उत्तर फाल्गुनी 4 पी
बृहस्पति …… मिथुन 19°36′ आद्रा 4 छ
शनि * …….मीन 7°7′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * ….कुम्भ 25°36′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * … सिंह 25°36′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू



✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


अमृत…………… प्रातः 6.04 से 7.42 तक
शुभ……………. प्रातः 9.20 से 10.58 तक
चंचल………….. अपरा. 2.14 से 3.52 तक
लाभ…………… अपरा. 3.52 से 5.31 तक
अमृत……………. सायं. 5.31 से 7.09 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


चंचल…….. सायं-रात्रि. 7.09 से 8.31 तक
लाभ…… रात्रि. 11.15 से 12.37 AM तक
शुभ……रात्रि. 1.59 AM से 3.21 AM तक
अमृत….रात्रि. 3.21 AM से 4.43 AM तक
चंचल….रात्रि. 4.43 AM से 6.05 AM तक


(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


07.14 AM तक—शतभिषा—-3——-सी
01.00 PM तक—शतभिषा—-4——–सु

राशि कुंभ – पाया ताम्र__


06.43 PM तक—-पूर्वाभाद्र—-1——-से
12.27 AM तक—-पूर्वाभाद्र—-2——-सो उपरांत रात्रि तक—-पूर्वाभाद्र—-3——–द

राशि कुंभ – पाया लौह__


आज का दिन


व्रत विशेष…………………… .फल द्वितीया
अन्य व्रत……………………………..नहीं है।
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
दिन विशेष……… सिंजारा (कज्जली तीज)
दिन विशेष………………. चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष………… विश्व स्टील पेन दिवस
पंचक……………………………… जारी है।
विष्टि(भद्रा)……..रात्रि. 9.40 से रात्रि पर्यंत
खगोलीय…… वर्तमान रवि नक्षत्र.(अश्लेषा)
नक्षत्र वाहन……………….. खर.वर्षा (सम)
खगोलीय………………………आज नहीं है। सर्वा.सि.योग…………………..आज नहीं है। अमृ.सि.योग…………………..आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग………………… आज नहीं है।



अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक……………….. 12.08.2025
तिथि……… भाद्रपद कृष्णा तृतीया मंगलवार
व्रत विशेष……… कज्जली तीज / सत्तू तीज
अन्य व्रत…. बहुला चतुर्थी(चंद्रो. 9.10 रात्रि)
पर्व विशेष………………………….. . नहीं है।
दिन विशेष………. सिंजारा (कज्जली तीज)
दिन विशेष……………….. चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष…………. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस
दिन विशेष………………. विश्व हाथी दिवस
पंचक……………………………….. जारी है।
विष्टि(भद्रा)………………. .प्रातः 8.41 तक
खगोलीय…… वर्तमान रवि नक्षत्र.(अश्लेषा)
नक्षत्र वाहन……………….. खर.वर्षा (सम)
खगोलीय…. .पुनर्वसौ गुरु. रात्रि. 5.04* पर
खगोलीय…. पुनर्वसौ शुक्र. अपरा. 2.07 पर
सर्वा.सि.योग…. पूर्वा. 11.52 से रात्रि पर्यंत अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग………………… आज नहीं है।


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


अगर कुंडली में कालसर्प दोष है तो इस दोष दोष को दूर करने के 20 सबसे प्रभावी उपाय.

कालसर्प दोष के लक्षण

कुछ लक्षण जो कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति में देखे जा सकते हैं, वे हैं,
सपने में मृत लोगों की छवि देखना।
बनते-बनते काम बिगड़ना।
जीवन में असफलता का अनुभव करना।
घर में सांप निकलना।
सपने में खुद को सांप से काटते हुए देखना।
ऊंचाई से गिरते हुए देखना।
हवा में उड़ना या पैसा देखना।
कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता न मिलना।
घर के सदस्यों के बीच झगड़ा होना या धोखा खाना।
समाज में सम्मान न मिलना।
मन में अज्ञात भय बना रहना।
विवाह में देरी होना या न होना।
वैवाहिक जीवन में तनाव या तलाक होना।
जीवन का महत्वपूर्ण समय बर्बाद होना।
अपने दोस्तों से तरक्की में पीछे रहना। .

कालसर्प दोष मुक्ति के करने योग्य सरल उपाय

1) कालसर्प योग शांति के लिए नागपंचमी के दिन व्रत करें।

2 )काले नाग-नागिन का जोड़ा सपेरे से मुक्त करके जंगल में छोड़ें।

3 ) चांदी के नाग-नागिन के जोड़े को बहते हुए दरिया में बहाने से इस दोष का शमन होता है।

4 ) उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष पर स्थित नागचन्द्रेश्वर मंदिर (जो केवल नागपंचमी के दिन ही खुलता है) के दर्शन करें।

5 ) अष्टधातु या कांसे का बना नाग शिवलिंग पर चढ़ाने से भी इस दोष से मुक्ति मिलती है।

6 ) नागपंचमी के दिन रुद्राक्ष माला से शिव पंचाक्षर मंत्र
” ॐ नमः शिवाय ” का जप करने से भी इसकी शांति होती है।

7 ) यदि शुक्ल यजुर्वेद में वर्णित भद्री द्वारा नागपंचमी के दिन उज्जैन महाकालेश्वर की पूजा की जाए तो इस दोष का शमन होता है।

8) शिव के ही अंश बटुक भैरव की आराधना से भी इस दोष से बचाव हो सकता है।

9 ) घर की चौखट पर मांगलिक चिन्ह बनवाने विशेषकर चाँदी का स्वास्तिक जड़वाने से शुभता आती है, काल सर्पदोष में कमी आती है ।

10) पंचमी के दिन 11 नारियल बहते हुए पानी में प्रवाहित करने से काल सर्पदोष दूर होता है , यह उपाय श्रवण माह की पंचमी अर्थात नाग पंचमी को करना बहुत फलदायी होता है ।

11) किसी शुभ मुहूर्त में ओउम् नम: शिवाय’ की 21 माला जाप करने के उपरांत शिवलिंग का गाय के दूध से अभिषेक करें और शिव को प्रिय बेलपत्रा आदि श्रध्दापूर्वक अर्पित करें। साथ ही तांबे का बना सर्प शिवलिंग पर समर्पित करें।

12 ) श्रावण महीने के हर सोमवार का व्रत रखते हुए शिव का रुद्राभिषेक करें। शिवलिंग पर तांबे का सर्प विधिपूर्वक चढ़ायें।

13 ) श्रावण मास में 30 दिनों तक महादेव का अभिषेक करें।

14 ) श्रावण के प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर में दही से भगवान शंकर पर – हर हर महादेव’ कहते हुए अभिषेक करें।

15) श्रावण मास में रूद्र-अभिषेक कराए एवं महामृत्युंजय मंत्र की एक माला का जाप रोज करें।

16) नाग पंचमी एवं प्रत्येक माह के दोनों पक्षो की पंचमी के दिन “ॐ कुरुकुल्ये हुं फट् स्वाहा” मन्त्र का जाप अवश्य ही करें। इससे काल सर्प योग के दुष्प्रभाव में कमी होती है ।

17 )नाग पंचमी के दिन नागदेव की सुगंधित पुष्प व चंदन से ही पूजा करनी चाहिए क्योंकि नागदेव को सुगंध बहुत प्रिय है, इससे नाग देवता प्रसन्न होते है और काल सर्प दोष में कमी आती है।

18 ) जिस भी जातक पर काल सर्प दोष हो उसे कभी भी नाग की आकृति वाली अंगूठी को नहीं पहनना चाहिए

19 ) हर शुक्रवार को…रात को… अपने सिरहाने के पास कुछ जौ के दाने बर्तन में रख कर सो जाये और शनिवार को मन ही मन ” ॐ राहवे नमः …ॐ राहवे नमः ” कहके पक्षियों को वो जौ के दाने डाल दे कालसर्प योग से मुक्ति मिलती है।
20) सर्प सूक्त से उनकी आराधना करें।

सर्प सूक्त, जिसे श्रीमद्भागवत् पुराण में नाग स्तोत्र के रूप में भी जाना जाता है, नागों (सांपों) की स्तुति में एक शक्तिशाली मंत्र है। यह कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है।
सर्प सूक्त का पाठ इस प्रकार है:

ब्रह्मलोकेषु ये सर्पा
शेषनाग परोगमा:।
नमोस्तुते सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।
इन्द्रलोकेषु ये सर्पा:
वासुकि प्रमुखाद्य:।
नमोस्तुते सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।
कद्रवेयश्च ये सर्पा:
मातृभक्ति परायणा।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।
इन्द्रलोकेषु ये सर्पा:
तक्षका प्रमुखाद्य।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।
सत्यलोकेषु ये सर्पा:
वासुकिना च रक्षिता।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।
मलये चैव ये सर्पा:
कर्कोटक प्रमुखाद्य।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।
पृथिव्यां चैव ये सर्पा:
ये साकेत वासिता।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।
सर्वग्रामेषु ये सर्पा:
वसंतिषु संच्छिता।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।
ग्रामे वा यदि वारण्ये
ये सर्पप्रचरन्ति।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।
समुद्रतीरे ये सर्पाये
सर्पा जंलवासिन:।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।
रसातलेषु ये सर्पा:
अनन्तादि महाबला:।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों से मिली ख़ुशख़बरी दिन बना सकती है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का अहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अपनी ऊर्जा के ऊँचे स्तर को
अच्छे काम में लगाएँ। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण उपयोग कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अपने बच्चों के लिए कुछ ख़ास योजना बनाएँ। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएँ यथार्थवादी हैं और उन्हें अमली जामा पहनाना संभव है। आने वाली पीढ़ी इस तोहफ़े के लिए आपको हमेशा याद रखेगी। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का उपयोग आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। अगर आप अपने साथी के नज़रिए को नज़रअंदाज़ करेंगे, तो वह अपना आपा खो सकता/सकती है। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मज़ा चखते रहें। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप धप्रअपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का मौक़ा मिल सकता है। आपको क़ामयाबी पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की ज़रूरत है। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपकी शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपका रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। रोमांटिक मुलाक़ात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन ज़्यादा देर के लिए नहीं होगी। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी विशेष व्यक्ति से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना असंभव है। आपकी मुलाक़ात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख़याल है और जो आपको समझता भी है। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब