Menu
दीपावली की रात लाठी-सरिए से हमला, तीन घायल, जान से मारने की धमकी मामला दर्ज।  |  आचार्य तुलसी का 112वां जन्मदिवस अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया गयासाध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में हुआ भावपूर्ण आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ में कल होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भास्करानंद जी महाराज का होगा सानिध्य प्राप्त  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 अक्टूबर 2025,गुरुवार भाई दूज की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र मालू भवन में ‘आध्यात्मिक बिग बॉस’ प्रतियोगिता का सफल समापन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner


श्रीडूंगरगढ़ टुडे  10अगस्त 2025

तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में किशोर मंडल द्वारा आयोजित “आध्यात्मिक बिग बॉस प्रतियोगिता” का साध्वी संगीतश्री जी,साध्वी डॉ परमप्रभाजी के पावन सान्निध्य में सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में  साध्वी कमलविभा जी का विशेष सहयोग रहा।

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों, किशोरों,कन्याओं,युवाओं, महिलाओं और समाजजनों में आध्यात्मिकता के प्रति रुचि जागृत करना  और जैन समाज संस्कृति व ज्ञान-वृद्धि को बढ़ावा देना था।  लगभग 4 घंटों तक इस रोचक आयोजन में  प्रतिभागियों  ने अपनी बुद्धि, तर्कशक्ति और जैन संस्कृति के ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

विजेताओं को सम्मान समापन सत्र में विशेष बैग एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र व सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

सभी ने परिषद के इस रचनात्मक प्रयास की भरपूर सराहना की। समाज का आभार परिषद पदाधिकारियों ने समाज के सहयोग, सहभागिता और उत्साह के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की श्रृंखला जारी रखने का संकल्प लिया एवं साध्वी श्री जी के प्रति अनंत कृतज्ञता व्यक्त की।

इस दौरान  तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथी सभा,तेरापंथ महिला मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति,आदि संस्थाओं के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व सामाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू व उपाध्यक्ष रजत  सिंघी,किशोर मंडल संयोजक मुदित  पुगलिया व सहसंयोजक विशाल बोथरा व तनीश छाजेड़ ने किया

आयोजन का आर्थिक  सहयोग स्वः नौरतमल जी बरडिया की पुण्य स्मृति में सरोज देवी बरडिया (ब्लू जोन बैग्स जयपुर) द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब