श्री डूंगरगढ़ टूडे 11 अगस्त 2025
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर स्पष्ट निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र में इस समय किसानों की मूंगफली की फसल खड़ी है इन दिनों बारिश भी नहीं हो रही और श्रीडूंगरगढ़ में सबसे ज्यादा उत्पादन भी मूंगफली का ही होता है जो कुओं से सिंचाई पर आधारित है ऐसे में किसानों को निरंतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि बिजली सप्लाई में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसकी तुरंत व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों की फसल को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। विधायक सारस्वत ने यह भी कहा कि यदि ट्रांसफार्मर अथवा जीएसएस पर किसी भी प्रकार से किसानों द्वारा शिकायत मिलती है, तो संबंधित क्षेत्र में ट्रांसफार्मर तुरंत बदला जाए और जीएसएस पर तत्काल प्रभाव से बिजली सप्लाई बहाल करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और हमारी अर्थव्यवस्था का आधार हैं, इसलिए उनकी जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।










