Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं ने मृत्यु भोज और शराब का कहा अलविदा ,लिया संकल्प  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

नोसरिया में गाजे बाजे व डीजे के साथ निकाली भव्य ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बच्चों ने खूब लगाए जयकारे किया आह्वान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 12 अगस्त 2025

15 अगस्त के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज सुबह राजकीय माध्यमिक विद्यालय नोसरिया से गाजे बाजे डीजे के साथ भव्य ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। अभियान को लेकर भाजपा पूर्णतया सक्रिय दिख रही है व इसी सक्रियता में सोमवार को भाजपा शहर मंडल एवं मोमासर मंडल की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाँव-गाँव, गली-गली एवं मुख्य संस्थानों तक तिरंगा पहुँचाकर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का आह्वान गया गांव के सक्रिय युवा संदीप सिंह मिंग्सरिया ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा मोमासर मंडल स्तर की तिरंगा यात्रा से  भव्य तिरंगा यात्रा थी।  रैली के दौरान बच्चों ने जम कर जयकारे लगाए व ग्रामीणों से 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा के मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश जी मोट, मोमासर मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धनराज जी सोनी , मेघराज जी तावणीया, संदीप सिंह मिंगसरिया,मदन सिंह, नेमाराम जी प्रजापत, सहीराम नोसरिया, शोपाल सिंह, रामनिवास प्रजापत, नारायण नायक,राधेश्याम गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ता सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब