Menu
तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  | 

अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक हुई आयोजित 19 अगस्त को होगा बिजली विभाग का घेराव

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 12 अगस्त 2025

अखिल भारतीय किसान सभा, श्रीडूंगरगढ़ तहसील की बैठक आज 12 अगस्त को तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भूवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 अगस्त को अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें स्मार्ट मीटर, गोजा लट्ट से खराब फसलों का बीमा क्लेम और सदस्यता अभियान जैसे मुद्दे शामिल रहेंगे।

पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल महिया स्मार्ट मीटर की बिजली लूट के खिलाफ तीखे तेवर में नजर आए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों और मजदूरों से लेकर आम उपभोक्ताओं तक की लूट की साजिश है। इसमें पहले रिचार्ज करना होगा, यानी कंपनियों को एडवांस में अरबों रुपये देने होंगे। स्मार्ट मीटर प्रीपेड सिस्टम से उपभोक्ताओं के लिए बिल भरना मुश्किल हो जाएगा। राज्य सरकार ने जहां-जहां स्मार्ट मीटर लगाए हैं, वहां पारंपरिक मीटर की तुलना में चार गुना से अधिक बिल आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 19 अगस्त को स्थानीय मुद्दों पर भी किसान मुखर होंगे, जिनमें खेतों में बिजली खंभों के ढीले तारों में अंडरपोल लगाने, पुराने तारों की जगह नए तार बिछाने, डिमांड नोट भर चुके किसानों को ट्रांसफार्मर और अन्य आवश्यक उपकरण जल्द उपलब्ध करवाने जैसी मांगें शामिल हैं।

बैठक में माकपा तहसील सचिव मुखराम गोदारा, किसान नेता गिरधारी जाखड़, किसान सभा सचिव राजेंद्र जाखड़, मुखराम नायक, सरपंच सुनील मेघवाल, सरपंच सुनील मलिक, उपसरपंच लालचंद सारण मालाराम सांसी दानाराम प्रजापत, शेखर रैगर, पूर्व सरपंच पुरखाराम गोदारा, पूर्व सरपंच भागीरथ सुथार, सोहन बाना, तोलाराम पारीक, खेतनाथ सिद्ध, उपसरपंच रामलाल मेघवाल (लिखमादेसर), भोमाराम जाखड़, गोविंद (लालासर) सुखराम महिया, गणपतराम (कल्याणसर), ओमप्रकाश (कस्बां), मनोहरलाल कड़वासरा, रामरख डेलू, जावेद बेहलीम, मामराज गोद हेत अनेक किसान मौजूद रहे।बैठक में 19 अगस्त के प्रदर्शन को देखते हुए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब