Menu
23 अक्टूबर 2025,गुरुवार भाई दूज की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल आयेंगे बीकानेर, माचरा ने की मुलाकात।  |  कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  |  सुरजनसर में झोंपडिय़ों में लगी आग, पांच पशु जिंदा जले, दो परिवारों का भारी नुकसान  | 

बारिश की हल्की-हल्की फुहार है, कजरी तीज का त्यौहार हैं।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 12 अगस्त 2025

कजली तीज भाद्रपद में मनाई जाती है,
घर में प्रसन्नता सी छा जाती है।
औरतों के मन में उत्साह का भाव है,
व्रत करने का इनको बड़ा चाव है।
विभिन्न प्रकार के सातु बनाए जाते हैं,
मेवों से थाल सजाए जाते है।
खुशी से झूमने को मन तैयार है,
कजली तीज भी व्रत के रूप में त्योहार है।
ससुराल से सिंझारा आता है,
दिल, तहे दिल से उनका स्वागत करता है।
पीहर से सातु, साड़ी और ढेर सा सामान आता है,
प्रेम की भेंट प्राप्त कर मन हर्षित हो जाता है।
नये कपड़े, गहने पहनने को मन करता है,
आज व्रत करना है ये भाव मन में रहता है।
शाम के समय नीमड़ी के पास बैठ कहानी सुनी जाती है, नैवेद्य, सातु आदि की भेंट चढ़ाई जाती है।
सब सखियाँ खुशी के साथ गीत गाती है,
बड़ी प्रसन्नता से चाँद को देख इतरांती है।
अनेक प्रकार के पकवान बनते हैं,
सभी सज सँवर घर से निकलते है।
लाल साड़ी में औरतें देवी स्वरूपा लगती है,
अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती है।
अपना पीहर सदा फले-फुले ये भी दुआ करती है,
माता तीज से हर पल बस यही प्रार्थना करती है।
श्रृंगार के साथ उत्साह भी शामिल है,
हम जीवन भर ये व्रत करें हम इस काबिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब