Menu
तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  | 

सैंकड़ों मुठ्ठियां तनीं,गगनभेदी नारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 13 अगस्त 2025

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला कार्यकारिणी बैठक बुधवार को तेजा मंदिर धर्मशाला में हुई। बैठक में जिलेभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ गगनभेदी नारे लगाए। देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के आह्वान पर आयोजित बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

जिले से लेकर प्रदेश तक के कांग्रेस नेताओं ने दिया संबोधन, कार्यकर्ताओं में भरी उर्जा।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा, संभाग प्रभारी विमल भाटी, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस विश्वास सांगवान, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी सहित कई नेताओं ने मंच साझा किया। नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव शुरू करवाने, मतभेद भूलकर एकजुट होने और वोट चोरी प्रकरण के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया।

रैली निकाली, ज्ञापन सौंपा

बैठक के बाद तेजा मंदिर से उपखंड कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गई। जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, बिशनाराम सिहाग, अभिषेक चौधरी, विश्वास सांगवान की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडे लहराते हुए नारेबाजी की। और उपखंड अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में वोट चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने के लिए आयोग बनाने, पंचायत राज एवं निकाय चुनाव जल्द करवाने, स्मार्ट मीटर योजना बंद करने, कृषि कुंओं पर 6 घंटे पूरे वोल्टेज के साथ बिजली देने, गोजा लट एवं कातरा लट के प्रकोप से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने एवं इस प्रकोप को बीमा क्लेम में शामिल करने, बालिका शिक्षा में स्कूटी योजना फिर से शुरू करवाने की मांग की गई।

ये रहे मौजूद।

श्रीडूंगरगढ़। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सारण, तुलसीराम चौरड़िया, निहालचंद धारणियां, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रेवंतराम कुलड़िया, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र सियाग, धर्मपाल बांगड़वा, शिवलाल सियाग, लक्ष्य प्रजापत, राकेश पारीक, पूर्व सरपंच जीतराम मेघवाल, रेखाराम लुखा, जोराराम लुखा, बीरबलराम साईं, प्रकाश दुसाद, महेश कुमार गोदारा, रामेश्वर लाल गोदारा, मोहनलाल गोदारा, राकेश सारण, तेजपाल सारण, ओमप्रकाश जाखड़, बंशीधर पारीक, सरपंच गोविंदराम मेघवाल, चुन्नीलाल बारोठिया, इमरताराम डूडी, रतिराम सियाग, कैलाश भादू, रामलाल नाहर, गंगाराम गोदारा, गोल्डन तंवर, अंकित बारूपाल, सुखराम जाखड़, सुखराम सहू, मांगीलाल गोदारा, गोपाल तर्ड, कैलाश मोहता नेताजी, भींयाराम चोटिया, रामकरण डूडी, रामनिवास गोदारा, रामरतन धारणियां, मोहम्मद रिजवान गौरी, रामवतार डेलू, गोपालराम गोदारा, पदमनाथ सिद्ध, भंवरलाल गोदारा, रामेश्वर ज्याणी, रामदेव सुनार, रामचंद्र भादू, राजाराम महिया, राहुल वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब