श्री डूंगरगढ़ टुडे 14 अगस्त 2025
श्रीडूंगरगढ़ के मूल निवासी हाल पश्चिम बंगाल कालीपोंग सुरेंद्र पारख को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मनोज पारख ने बताया कि सुरेंद्र पारख लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय हैं। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं। नियुक्ति की खबर मिलते ही परिजनों, दोस्तों और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बधाई दी।












