Menu
उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, दानदाताओं ने सामूहिक रूप से किया गौ सेवा भंडारा  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का सम्मान कर जताया आभार  | 

हनुमान धोरा स्थित राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 14 अगस्त 2025

कस्बे की एनएच 11 पर स्थित श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जितेंद्र सोनी ने बताया नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण और राधा की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत कीं, जिनमें माखन चोरी, गोकुल लीला और रासलीला ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल विमला गुर्जर ने कहा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने सभी विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं और भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब