Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

श्रीडूंगरगढ़,खारड़ा,सातलेरा,बिग्गा सहित कई गांवों से पैदल यात्री संघ होगे रवाना,तैयारियां जोरो पर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ 14 अगस्त 2025 (गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा,)

भादवे का महीना लगते ही अनेक पैदल यात्री संघों ने कमर कसते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं।भादवा का महीना शुरू होते ही भक्तों में हर्ष का माहौल नजर आना शुरू हो जाता है।रामदेवरा,झोरड़ा,खाटू श्याम जी दादोजी धाम पूनरासर सहित कई पैदल यात्री संघों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।श्री डूंगरगढ़ से जहां कई पैदल यात्री संघ रामदेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तो कई पैदल जातरू पूनरासर,खाटू श्याम जी के लिए रवाना होंगे।श्री डूंगरगढ़ के आड़सर बास से मोरवीनन्दन पैदल यात्री संघ 27 अगस्त को शाम 3.15 बजे गाजे बाजे सहित जुलूस के साथ खाटू नरेश के दर्शन के लिए रवाना होगा ।वहीं आसपास के सबसे बड़े संघों में खारड़ा गांव से झोरड़ा पैदल यात्री संघ मस्त मंडल बाबा हरिराम जी महाराज के दर्शनार्थ 23 अगस्त को विशाल जुलूस के साथ रवाना होगा ।इस संघ में युवा बुजुर्ग बच्चे महिलाएं शामिल हैं।संघ की रवानगी को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही हैं।इसी प्रकार से समीपवर्ती गांव सातलेरा से रामदेवरा सहित सर्पों के देव बाबा हरिराम जी महाराज की धाम झोरड़ा पैदल यात्री संघों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रामदेवरा मस्त मंडल संघ में कई पैदल यात्री रवाना होंगे। वहीं झोरड़ा पैदल यात्री संघ ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिग्गा गांव से भी काफी भक्त रामदेवरा के लिए पैदल रवाना होंगे।श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों से पैदल यात्री संघ विभिन्न देव स्थानों के दर्शनार्थ पैदल रवाना होंगे।सभी पैदल यात्री संघों ने अपने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब