Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

सड़क दुर्घटना में घायल टैक्सी चालक की इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 अगस्त 2025

13 अगस्त को गुसाईंसर रोड पर बोलेरो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए सब्ज़ीफ़रोश फैज़ मोहम्मद की शुक्रवार सुबह जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे मोहम्मद युसुफ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता दोपहर करीब ढाई बजे टैक्सी में सवारियां लेकर गुसाईंसर बड़ा की ओर जा रहे थे। कालू रोड टोल नाके के पास सामने से आ रही बोलेरो ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फैज़ मोहम्मद के दोनों पैरों में कई जगह फ्रैक्चर हो गया और सिर व चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। टैक्सी में बैठे अन्य यात्रियों को भी चोट पहुंची। गंभीर हालत में उन्हें पहले बीकानेर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह उन्होंने  दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक भानीनाथ सिद्ध निवासी मोमासर बास के खिला मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल भगवा राम को सौंपी दी  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब