Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ दिन दहाड़े चोरी की बड़ी वारदात लाखो रुपए गहनों पर हाथ साफ,ग्रमीणों में रोष

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 17 अगस्त 2025

क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच तोलियासर गांव में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। तोलियासर निवासी नवरत्न पुत्र खेताराम राजपुरोहित रोज़ की तरह अपने कार्यस्थल श्रीडूंगरगढ़ गए हुए थे और उनकी पत्नी आज भैरू मंदिर दर्शन करने गई हुई थीं। इसी बीच आधे घंटे की अनुपस्थिति में चोरों ने घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के मुख्य दरवाज़े के ताले तोड़ डाले और अंदर घुसकर अलमारी व संदूक तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित परिवार के लौटने पर वारदात का पता चला और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन, ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी और पुलिस की सुस्ती पर सवाल खड़े किए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है और लोग अब पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब