Menu
बीदासरिया में युवाओं ने मृत्यु भोज और शराब का कहा अलविदा ,लिया संकल्प  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  | 

राजीनामा से इंकार करना पड़ा भारी, युवक ने युवती से की मारपीट

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 17 अगस्त 2025

कस्बे के मोमासर बास इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने मोहल्ले के ही युवक पर रास्ता रोककर मारपीट करने और बेइज्जती करने का आरोप लगाया है। अदालत में दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। पीड़िता गुड्डी पुत्री स्व. शिवसिंह ने अदालत में बताया कि 16 जून की सुबह वह अपनी बहन अन्नीकंवर के साथ खेतों में बकरियां चरा रहे भाइयों के लिए खाना लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में करीब एक किलोमीटर दूर पहले से घात लगाए बैठे आरोपी   मदनसिंह पुत्र हीरसिंह निवासी मोमासर बास ने उन्हें रोक लिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उस पर कमल नाई से जुड़े मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो आरोपी ने उस पर मुक्कों व थप्पड़ो से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, कपड़े फाड़कर और बाल पकड़कर उसकी बेइज्जती भी की। शोर मचाने पर उसकी बहन और भाई मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अदालत का दरवाजा खटखटाया और अब इस पूरे मामले की जांच पुलिस करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब