Menu
दीपावली की रात लाठी-सरिए से हमला, तीन घायल, जान से मारने की धमकी मामला दर्ज।  |  आचार्य तुलसी का 112वां जन्मदिवस अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया गयासाध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में हुआ भावपूर्ण आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ में कल होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भास्करानंद जी महाराज का होगा सानिध्य प्राप्त  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 अक्टूबर 2025,गुरुवार भाई दूज की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

विधायक ताराचंद सारस्वत ने बिग्गा में किया रेलवे अंडरब्रिज का शिलान्यास

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 19 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान द्वारा स्वीकृति परसनेऊ-बिग्गा रेलवे स्टेशन (373/3-4) के मध्य  बनने वाले (आरयूबी) निर्माण कार्य  का शिलान्यास श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को बिग्गा गांव में हजारों ग्रामवासियों की मौजूदगी में किया।

करीब ₹1095 लाख की लागत से बनने वाला यह अंडरब्रिज क्षेत्रवासियों को रेल पटरी पार करने की समस्या से निजात दिलाएगा। विधायक सारस्वत ने कहा कि इस परियोजना से किसानों और आमजन को राहत मिलेगी और आवागमन सुचारू रहेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री दीयाकुमारी का आभार व्यक्त किया।

भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ सहित ग्रामवासियों ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि इस सड़क का निर्माण बिग्गा NH-11 से लेकर अमृतवासी तक किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रेमानन्द जी महाराज,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद गिरी, ज़िला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, बाबूलाल माली, मोहन नाथ सिद्ध महेश राजोतिया,पृथ्वीराज राजपुरोहित,विक्रम सिंह,रोशन अली, मूलचंद इंदौरिया, राजू गुर्जर, उत्तम नाथ, देवी लाल महेंद्र स्वामी,मेघराज सोनी, जसवीर सारण बिग्गा प्रशासक संतोष ओझा, रामलाल गिल्ला, मामराज जाखड़, बाबूलाल गिल्ला, सुरेंद्र सारण,कैलाश चिनिया, थानाराम चौहान बलूराम चौहान,इंदरचंद बावरी, पूनमचंद ओझा,भंवरलाल तावणियाँ,बच्चन सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर  सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रामनिवास पाईवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीनारायण सेवग ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब