Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में हड्डियों की कमजोरी की होगी सिर्फ 3 मिनट में जांच, पढ़े पूरी खबर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टूडे 19 अगस्त 2025

तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, श्रीडूंगरगढ़ में कल बुधवार, 20 अगस्त 2025 को निशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।

अस्पताल के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष शिविर में अत्याधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीन द्वारा हड्डियों की कमजोरी की जांच मात्र 3 मिनट में निशुल्क की जाएगी। शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सेठिया (एम.बी.बी.एस., एम.एस. ऑर्थो) मरीजों को परामर्श देंगे।

इसर में विशेष रूप से कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों का दर्द, कैल्शियम की कमी, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों की कमजोरी एवं फैक्चर से संबंधित रोगियों को लाभ मिलेगा।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर निःशुल्क जांच और परामर्श का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब