श्रीडूंगरगढ़ टूडे 19 अगस्त 2025
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल के सुपुत्र रवि शेखर मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव इंदपालसर गुसांईसर,इन्दपालसर बड़ा, धर्मास , नौसरिया मिंगसरिया, धनेरू, बरजांगसर गांवों का दौरा किया और जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्या सुनकर समाधान के निर्देश दिए इसी कड़ी में ग्राम मिंगसरिया में सक्रिय कार्यकर्ता और समाजसेवी प्रताप सिंह मिंगसरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रवि शेखर मेघवाल का भव्य स्वागत सत्कार किया। इस दौरान प्रताप सिंह मिंगसरिया ने गांव की मुख्य समस्याओं के बारे में रवि मेघवाल को अवगत करवाया प्रताप सिंह ने बताया कि रवि मेघवाल ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही दौर के दौरान रवि मेघवाल के साथ विक्रम सिंह राजपुरोहित, मोहन स्वामी सरपंच धनेरू,रेवंत सिंह गुसाईसर, भागीरथ सिंह धर्मास भंवर सिंह मिंगसरिया सहित सैंकडों सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे।














